रुदौली का भी नाम बदले की मांग उठी
![](/wp-content/uploads/2018/12/IMG_7061.jpg)
![](/wp-content/uploads/2018/12/IMG_7061.jpg)
भाजपा सभासदों ने नगर विकासमंत्री 6 सूत्रीय मांगपत्र सौपा
रिपोर्ट-अलीम काशिश
रुदौली (अयोध्या)
यूपी में योगी सरकार के आने के बाद से ही पूरे प्रदेश में नामकरण का काम तेजी से किया जा रहा है। इलाहाबाद का नाम प्रयागराज तथा फैज़ाबाद का नाम अयोध्या करने के बाद कई अन्य शहरों के नाम बदलने की भी मांग तेजी से उठ रही है। रुदौली नगर पालिका परिषद् भाजपा के सात सभासदों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के नगर विकास मंत्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ सुरेश खन्ना से भेटकर रुदौली नगर के विकास हेतु 6 सूत्री मांग पत्र सौंपा मांग पत्र में उन्हीने लिखा की जनपद अयोध्या के नगर रुदौली को 12वीं शताब्दी में राजा रुद्रमल ने अपने नाम से बसाया था ।
रुदौली का प्राचीन नाम रुद्रमल नगर था जिसे ब्रटिश शासनकाल में बदल कर रुदौली कर दिया गया था जिसका उल्लेख अभिलेखों में भी मिलता है पत्र में ये भी लिखा की रुदौली की जनता काफी समय से रुदौली को रुद्रावली किये जाने की मांग कर रही है। वहीं अखिल भारतीय समाजिक संगठन के अध्यक्ष सै. फारूक अहमद ने नाम परिवर्तन की मांग को कोरा राजनितिक स्टंट करार देते हुए सवाल उठाया कि अब तक जिन शहरों या क्षेत्रों के नाम बदले गए हैं क्या उनकी स्थिति में कोई सुधार हुआ?
क्या वहां इससे विकास को कुछ गति मिली? रूदौली के नाम परिवर्तन की मांग संकीर्ण सम्प्रादायिक सोच का नतीजा है वरना तमाम प्राचीन इतिहासिक दस्तावेजों में इसका नाम रूदौली ही अंकित है। विश्वभर में इसकी पहचान यहां मौजूद महान सूफी संतों की दरगाहों से हैं। रूदौली शब्द की उत्पत्ति रूद अौर वली दो शब्दों के संयोजन से हुई है जिसका अर्थ वली का दरिया होता है।सै. फारूक अहमद ने स्पष्ट करते हुए बताया कि यदि इसके नाम परिवर्तन का प्रयास किया गया तो साझी संस्कृती अौर अौर गंगा जमुनी तहज़ीब में भरोसा रखने वाले लोगों को बहोत तकलीफ होगी।