उत्तर प्रदेशलखनऊ

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत

 

लखनऊ – अखिल भारतीय कायस्थ महासभा दिल्ली पंजीकृत के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र नाथ श्रीवास्तव के निर्देश पर कार्यकर्ता परिचय एवं सम्मान समारोह का आयोजन चित्रगुप्त मंदिर फरीदी नगर लखनऊ आयोजित किया जिसमें महासभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सचिन कुमार श्रीवास्तव ने अध्यक्षता की एवं मुख्य अतिथि रितु खरे ने नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विमल किशोर श्रीवास्तव का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विमल किशोर श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज अब जागरूक होने लगा जिसका उदाहरण हमे अभी संपन्न हुए विभिन्न चुनावों मे

दिखा उन्होंने आगे कहा कि पूरे प्रदेश में कायस्थ समाज के लोगों जन जागरण अभियान चला कर संगठन से जोड़ा जा रहा है युद्ध स्तर कायस्थ युवाओ, महिलाओ, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, प्रोफेशनल लोगों की टीम तैयार कि जा रही है। कायस्थ समाज को आने वाले समय में जो पार्टी उचित सम्मान देंगीं कायस्थ समाज उसी के साथ खड़ा होगा। इस अवसर पर नव नियुक्त पदाधिकारी डॉ प्रतुल भटनागर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ, डॉ रेनू महेंद्रा श्रीवास्तव प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश, नीरज श्रीवास्तव प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ उ प्र, डॉ श्वेता श्रीवास्तव प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष साहित्य प्रकोष्ठ उ प्र, गिरजा शंकर श्रीवास्तव, प्रो. अभिषेक श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ लखनऊ, अमित श्रीवास्तव प्रदेश सचिव, गौरव श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष कन्नौज, डॉ अविनाश श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ लखनऊ डॉ श्वेता श्रीवास्तव प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष साहित्य प्रकोष्ठ, मनोनीत किया गया। इस समारोह में संतोष श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष मीडिया प्रकोष्ठ, शिशिर श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, सौरभ भटनागर संयोजक युवा प्रकोष्ठ एवं आई टी एवं सोशल मीडिया, अनीता श्रीवास्तव, विनीता श्रीवास्तव, मंजुलिका अस्थाना, पंकज श्रीवास्तव, डॉ सम्पूर्णानंद अस्थाना, संजीव श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, प्रभात श्रीवास्तव, विनय प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ अनुपम श्रीवास्तव, डॉ अंशुल श्रीवास्तव, रागिनी श्रीवास्तव, शीनू भटनागर, निमेश निगम, अमल श्रीवास्तव, उज्जवल श्रीवास्तव, अर्पित श्रीवास्तव रूपेश श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव प्रदेश सचिव मीडिया प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश, शेखर श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, नितिन श्रीवास्तव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button