उत्तर प्रदेशलखनऊ

प्लेवे हाई स्कूल, नबीउल्लाह रोड, लखनऊ द्वारा स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के रूप में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में विशाल तिरंगा रैली निकाली गई

प्लेवे हाई स्कूल, नबीउल्लाह रोड, लखनऊ द्वारा स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के रूप में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में विशाल तिरंगा रैली निकाली गई।

लखनऊ : आज आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत प्लेवे हाई स्कूल, नबीउल्लह रोड, निकट सिटी स्टेशन, लखनऊ से 11 बजे दिन में एक विशाल तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई, जो प्लेवे हाई स्कूल से चलकर के के हॉस्पिटल तक करीब एक किलो मीटर तक का सफर तय किया। इस तिरंगा रैली में क्लास 4 से लेकर क्लास 10 तक के बच्चों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर मार्च किया और फिर यह तिरंगा रैली आपने स्कूल में वापस आकर समाप्त हुई। रैली की सुरक्षा में पुलिस बल मौजूद और अलर्ट थी। रैली में बच्चों ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाएं जिस से पूरा वातावरण देश भक्ति नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसपल मैडम नसीमा रजा, वाइस प्रिंसिपल, मिस्टर मईकल फैंथम, स्कूल के लीगल एडवाइजर नवाबजाड़ा सैय्यद मासूम रजा, एडवोकेट, स्कूल के टीचर्स एवम स्टाफ के इलावा भारी संख्या में लोगों ने भाग लेकर इस तिरंगा रैली को कामयाब बनाया और सभी ने वादा किया की वह अपने अपने घरों में तिरंगा झंडा जरूर फहराएंगे। इस तिरंगा यात्रा रैली की कामयाबी के लिए मैडम नसीमा रज़ा, स्कूल की प्रिंसिपल ने सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया।
प्रिंसिपल,
प्लेवे हाई स्कूल,
4, नबीउल्लह रोड, लखनऊ
मोबाइल: 9336502702, 9450657131

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button