उत्तर प्रदेशलखनऊ

लोग अब नया प्रधानमंत्री चाहते हैं,भाजपा की सरकार अब नहीं लौटने वाली है जनता हराने के लिए तैयार है- अखिलेश यादव


लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा ने अपने वादे न निभाकर देश को धोखा दिया हैं।

किसानों,नौजवानों,व्यापारियों सभी को निराश किया हैं। लोग अब
नया प्रधानमंत्री चाहते हैं। भाजपा की सरकार अब नहीं लौटने वाली है। जनता
हराने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को
बहकाने-भटकाने नहीं दिया जाएगा। यह चुनाव किसान, गरीब, बेकारी, बिजली,
कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर लड़ा जाएगा। सन् 2019 में चुनाव का पूरा
फोकस विकास पर होगा।
श्री यादव ने कार्यकर्ताओं के बीच कहा कि भाजपा ने अपना तो कोई
काम नहीं किया है जो काम समाजवादी पार्टी ने किए उनको ही अपना बता रहे
हैं। उनके समय कानून व्यवस्था बदहाल हुई है। महिलाओं के साथ बलात्कार की
घटनाएं थम नहीं रही है। फर्जी एनकाउण्टर हुए है। किसान को न्यूनतम समर्थन
मूल्य भी नहीं मिला। भाजपा सरकार बताये किसान आत्महत्या क्यों कर रहे है?
बेरोज़गार नौजवानों को नौकरियां कहां मिली है? मां-बच्चे को पोषण कहां मिल
रहा है? अस्पतालों में दवाएं क्यों नहीं है?
पूर्व मुख्यमंत्री जी ने कहा कि नोटबंदी के बाद आतंकवाद कम
क्यों नहीं हुआ? न कालाधन खत्म हुआ और न ही भ्रष्टाचार, जिसका
प्रधानमंत्री जी दावा कर रहे थे। नोटबंदी के समय जो बच्चा बैंक की लाइन
में पैदा हुआ उसका भाग्य कहां खुला? गरीब से कहा गया था जनधन खाते में 15
लाख रूपया आएगा, वह किसे मिला? उन्होंने कहा जीएसटी से क्या फायदा हुआ?
लगभग हजारों उद्यमी बाहर चले गए तो फिर यहां कौन काम करेगा?
श्री यादव ने कहा कि पिछले चुनाव भाजपा ने जाति-धर्म,
हिन्दू-मुसलमान के नाम पर लड़े थे। समाजवादी पार्टी ने उनके फार्मूले पर
जवाब दिया तो भाजपा सभी उपचुनाव हार गई। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री
अपने क्षेत्रों में चुनाव हार गए। उन्होंने कहा भाजपा नफरत की राजनीति कर
रही है। उसका एजेंडा साम्प्रदायिकता का रहता है। समाजवादी पार्टी विकास
और सामाजिक सद्भाव के लिए राजनीति करती है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नेतृत्व इतना राजनीतिक
शिष्टाचार नहीं है कि वे समाजवादी सरकार की योजनाओं को स्वीकार कर सकें।
ग्रेटर नोएडा में प्रधानमंत्री जी कोरिया के प्रधानमंत्री के साथ जिस
मेट्रो ट्रेन से चले थे वह समाजवादी सरकार के समय की बनी मेट्रो ट्रेन है।
लखनऊ में मेट्रो समाजवादी सरकार में चली। सैमसंग की शुरूआत भी तभी हुई।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे जैसी 302 कि.मी. की एक भी ऐसी सड़क भाजपा नहीं बना
सकी जिस पर युद्धक विमान उतरे हो। नोएडा में मोबाइल हब बनाने का काम भी
समाजवादी सरकार ने किया। छात्र-छात्राओं को 18 लाख लैपटाॅप बांटे गए।
बलिया-गाजीपुर सड़क की शुरूआत समाजवादी सरकार में हुई। 40 जनपदों में
चारलेन सड़के समाजवादी सरकार में ही बनी है।
श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री जी कोई काम
नहीं कर रहे हैं गन्ना किसानों से कह रहे हैं कि अब गन्ना नहीं बोओ इससे
डायबिटीज होती हैं। बंदर से परेशान हैं तो हनुमान चालीसा पढ़ो।
मुख्यमंत्री जी के गृह जनपद में इंसेफ्लाटिस से सैकड़ों बच्चों की मौत हुई
उन्हें आक्सीजन नहीं मिल सकी।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि जब से गठबंधन की बात चली है भाजपा से घबराहट
है। समाजवादी साइकिल पूरे प्रदेश में चलेगी। इससे मंहगे डीजल- पेट्रोल से
फर्क नहीं पड़ता है। साइकिल सवारी से संतुलन सधता है। उन्होंने कहा कि
भाजपा तो केन्द्र में 40 दलों के साथ हैं तो हम भी गठबंधन से जीत हासिल
करेंगे और देष को नया प्रधानमंत्री देंगे। नौजवानों को समझना होगा कि
विकास से ही नौकरी और रोजगार मिलेगा और खुशहाली आएगी। लोग इसे समझेंगे और
विकास के नाम पर ही वोट करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button