देश

बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, लाल कृष्ण आडवाणी का टिकट कटा

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने गांधीनगर सीट से लालकृष्ण आडवाणी को टिकट नहीं मिलने पर भाजपा पर कटाक्ष किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहले उन्हें मार्गदर्शक मंडल में भेजा और अब उनकी सीट भी छीन ली। सुरजेवाला ने कहा कि ‘देश को बचाने के लिए भाजपा को भगाना जरूरी है।’ भाजपा ने यूपी में इस बार अपने छह मौजूदा सांसदों को टिकट नहीं दिया है।
सुरजेवाला ने अपने ट्वीट में कहा, ‘पहले श्री लाल कृष्ण आडवाणी को जबरन मार्गदर्शक मंडल में भेज दिया। अब उनकी संसदीय सीट छीन ली। जब मोदी जी बुजुर्गों का आदर नहीं करते तो वह जनता के विश्वास का आदर कहां करेंगे? भाजपा भगाओ, देश बचाओ’।
बता दें कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची बुधवार को जारी की। इस सूची का लंबे समय से इंतजार था। भाजपा ने अपनी पहली सूची में 184 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। इस सूची की सबसे बड़ी बात यह है कि भाजपा ने इस बार वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को अपना उम्मीदवार नहीं बनाया। गांधीनगर सीट से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह चुनाव लड़ेंगे।
अमित शाह अभी राज्यसभा के सदस्य हैं और लोकसभा का उनका यह पहला चुनाव होगा। इस सूची में यूपी की 29 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार भी वाराणसी सीट से चुनाव लड़ेंगे। जबिक गृह मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ सीट से उम्मीदवार होंगे। अमेठी से स्मृति ईरानी एक बार फिर उम्मीदवार होंगी।
भाजपा ने अपनी पहली सूची में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, असम, कर्नाटक, केरल, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, अंडमान निकोबार, दादर एवं नागर हवेली, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, सिक्किम, मणिपुर, मिजोरम, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे…

नागपुर से नितिन गडकरी चुनाव लड़ेंगे, लखनऊ से राजनाथ सिंह, मथुरा से हेमा मालिनी, मुजफ्फरनगर से संजीव बाल्यान, उन्नाव से साक्षी महाराज का टिकट फाइनल, अमेठी से स्मृति ईरानी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button