सपा के पूर्व मंत्री हाजी आर•ए• उस्मानी ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर किया धुआंधार दौरा पूरा दिन किया जनहित का कार्य
सपा के पूर्व मंत्री हाजी आर•ए• उस्मानी ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर किया धुआंधार दौरा पूरा दिन किया जनहित का कार्य
मोहम्मदी | आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव के जन्मदिन पर मोहम्मदी के प्रभारी, पूर्व मंत्री / विधायक डॉ. आर. ऐ. उस्मानी ने धुआँ-धार दौरा किया और अनेकों जनहित व जनजागरुकता के काम किया।
सबसे पहले उस्मानी जी ने सुबह 9 बजे अपने स्कूल, फार्म, और कॉलेज में अखिलेश यादव जी के जनमदिन पर सैकड़ों पौधे लगाए और लगवाए।
इसके बाद विधानसभा मोहम्मदी के ग्राम डिस्तापूर, छेदीपुर व अन्य गाँव में समाजवादी पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी का संदेश आह्वान को विधानसभा के प्रत्येक सम्मानित व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए साइकल चलाके आह्वान पत्र को बटा गया।
तत्पसचात डॉ.उस्मानी के सहयोगी, मित्र हरदिल अज़ीज़ मो.उमर निवासी घुटाइयाबाघ लखीमपुर खीरी की इंटेकल की खबर मिलते ही वे लखीमपुर लौटे और मरहूम को सुपुर्द-ए-ख़ाक करने पहुँचे और उनके परिवार को हर सम्भव मदद का अश्वशन दिया।
इसके बाद पूर्व मंत्री डॉ. आर. ऐ. उस्मानी लखीमपुर खीरी की विधान सभा धौरहरा के ग्राम कफ़रा पहुँचे जहां उन्हें एक मेडिकल स्टोर का उद्घाटन करना था। उन्होंने लाल रिबोन काट के उद्घाटन किया व तमाम बरकतों के लिए दुआ भी की।
इस मुबारक दिन पर डॉ.उस्मानी जी के साथ मे समाजवादी पार्टी के विशेष आमंत्रित सदस्य रिज़वान उस्मानी जी, अल्पसंख्यक कल्याण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मन्नान उस्मानी जी, ठाकुर ब्रजेश सिंह जी, वसीम गाजी जी, चुन्नन खां जी, सलीम मंसूरी जी, सलमान भाई जी, अवस्थी जी, शम्भु लाल शुक्ल जी, अजीत सिंह जी, रामपाल यादव जी, समाजवादी नेता मुन्ना मंसूरी जी, पप्पू शाह जी, डी.वी.यादव जी आदि समाजवादी साथी मौजूद रहे।