तिरंगे के सम्मान में युवाओ ने निकाली तिरंगा यात्रा

तिरंगे के सम्मान में युवाओ ने निकाली तिरंगा यात्रा
बस्ती – राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर समाज सेवी करन पाठक के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गयी यह तिरंगा यात्रा गाजे – बाजे व भारत माता के जयकारों के साथ सिकंदरपुर, हैदराबाद , रिधौरा से होकर मखौड़ा पहुंची जहां से सिकंदरपुर वापस पहुंच कर तिरंगा यात्रा का समापन हुआ !
इस तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में युवा लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ! हमारे संवाददाता माधव प्रसाद ने इस तिरंगा यात्रा के आयोजक करन पाठक से बात की उन्होंने बताया की तिरंगा यात्रा निकालने में विनम्र निषाद , संदीप ,ऋषभ ,राणा प्रतात सिंह , मोनू मिश्रा, प्रिंस ,विकास ,आदिल ,अमन आदि युवाओ ने तिरंगा यात्रा में अपना योग दान दिया ! इस तिरंगा यात्रा का मकसद लोगों के अंदर तिरंगे के प्रति सम्मान देशभक्ति और संविधान के प्रति चेतना जागृत करना है