उत्तर प्रदेशलखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी फंड में दी सहयोग राशि

प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्रनाथ पांडे को चेक द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया 2 लाख 51 हजार
पिछले दिनों भाजपा ने पार्टी फंड में सभी विधायकों व मंत्रियों को एक माह की सैलरी देने का निर्देश दिया था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने वेतन से 2 लाख 51 हजार रुपए की समर्पण निधि चेक स्वरूप में भारतीय जनता पार्टी को दी। साथ ही कई अन्य मंत्रियों ने भी दिया एक माह का वेतन।
इसके साथ सीएम ने अपने सभी मंत्रियों, पार्टी विधायकों ,निगमों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षो को भी अपने 1 माह के वेतन को पार्टी को समर्पण निधि के रूप में देने के निर्देश दिये।