Latest Newsउत्तर प्रदेशफ़ैज़ाबाद

सपा नेता चौधरी शहरयार द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान में दिखा जोश भारी संख्या में लोगों ने ली सदस्यता

सदस्यता अभियान प्रभारी व विधायक अवधेश प्रसाद व पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने चौधरी शहरयार द्वारा आयोजित रुदौली विधान सभा में सदस्यता अभियान का किया शुभ आरम्

रुदौली (अयोध्या) – समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान की कड़ी में रुदौली विधान सभा क्षेत्र में पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारम्भ विधायक व सदस्यता अभियान प्रभारी अवधेश प्रसाद ने सपा नेता चौधरी शहरयार के बेगम बाग़ स्तिथ कैम्प कार्यालय में बड़ी संख्या में लोगों को सदस्यता दिला कर किया ।

मुख्य अतिथि ने कहा की देश में बेरोज़गारी बढ़ी है जिससे नौजवान हताश व निराश है।महंगाई चरम पर है जिससे किसान और गरीब परेशान है।

विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री आनंद सेन ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।भ्रष्टाचार बढ़ा है।अधिकारी बेलगाम हैं।

निवर्तमान ज़िला अध्यक्ष ने गंगा सिंह यादव कहा कि गाँव गाँव जानकर सपा कार्यकर्ता सदस्य बनाएँगे।

कार्यक्रम संयोजक सपा नेता एहसान मो अली उर्फ़ चौधरी शहरयार ने कहा की रुदौली विधान सभा क्षेत्र में नौजवान वर्ग बढ़ चढ़ कर सपा से जुड़ेगा जिसमें प्रत्येक वर्ग की भागीदारी रहेगी।

सदस्यता अभियान में प्रमुख रूप से छोटे लाल यादव,पूर्व प्रमुख,निशात खान,चैयरमैन जब्बार अली,विनोद लोधी,पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष,राम नरेश गुप्ता,आबाद अहमद,रजित राम रावत,अवधेश यादव,अबसार खान,आमिर खान,पूर्व ज़िला पंचायत मुन्ने खां,युवा जन सभा ज़िला अध्यक्ष जय सिंह यादव,शोएब खान,सभासद इद्रीस ,सभासद प्रदीप यादव,सभासद फारूक रईन
सालिम,पूर्व सभासद हनीफ़ अंसारी,प्रधान राधे श्याम यादव,विनोद गुप्ता आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button