पूर्व सैनक प्रकोष्ठ ने दिया राजनाथ सिंह को समर्थन
पूर्व सैनक प्रकोष्ठ ने दिया राजनाथ सिंह को समर्थन
लखनऊ के डेढ़ लाख पूर्व सैनिकों का परिवार रक्षा मंत्री के साथ: कर्नल राजीव रावत
लखनऊ। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने प्रदेश संयोजक कर्नल राजीव रावत के संयोजन और अवध क्षेत्र के संयोजक सीतेश सिंह के साथ लखनऊ लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भारी बहुमत से जिताने की रणनीति में पूर्व सैनिकों की भूमिका के बारे में जानकारी दी। कर्नल राजीव रावत ने बताया कि लखनऊ में लगभग डेढ़ लाख पूर्व सैनिकों और उनके परिवार का वोट हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व पर राष्ट्र प्रथम की अवधारणा रखने वाली पार्टी को भारी मतों से जिताने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री के हाथों को मजबूत करने में अहम भूमिका अदा करें।
अवध क्षेत्र के संयोजक सीतेश सिंह अवध क्षेत्र के सभी 15 जिलों में भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की इस चुनावी महासमर में योगदान की चर्चा की। गौरव सेनानी के प्रदेश कार्यवाह अध्यक्ष रुद्र देव दुबे ने बताया कि लखनऊ में पूर्व सैनिक जो गौरव सेनानी से जुड़े हुए हैं सभी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। इस अवसर पर की पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता में सूबेदार गोपाल दुबे, सूबेदार राम सरन पांडे, सूबेदार मेजर राजेंद्र मिश्रा संयोजक लखनऊ, वीरेंद्र राठौड़ श्रीमती राखी अग्रवाल, सूबेदार राजेंद्र श्रीवास्तव, अनूप तिवारी संजय राजवंशी, जेपी द्विवेदी अयोध्या महानगर प्रदीप सिंह के के तिवारी, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू आदि लोक उपस्थित रहे।