उत्तर प्रदेशलखनऊ

कांग्रेस पार्टी अपनी प्रतिज्ञा पर प्रतिबद्ध: तारिक सिद्दकी

 

कांग्रेस पार्टी अपनी प्रतिज्ञा पर प्रतिबद्ध: तारिक सिद्दकी

लखनऊ: 17 नवंबर 2021

आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने प्रतिज्ञा यात्रा शुरू कर आम जनमानस तक अपनी बातें पहुंचाने का काम कर रही है। कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं की सुरक्षा, किसानों की कर्ज माफी और युवाओं को रोजगार देना निश्चित किया जाएगा।

ऑल इंडिया प्रोफेसनल्स कांग्रेस के पूर्वी यू पी के चेयरमैन तारिक सिद्दकी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी ने प्रतिज्ञा यात्रा के जरिए जनता की समस्याओं को पूरा करने का वादा किया है। कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता घर घर जाकर कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा के बारे में जानकारी देने का लगातार काम कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि प्रतिज्ञा यात्रा का आठ दिनों का कार्यक्रम चल रहा है। इस यात्रा का उद्देश्य ये बताना है कि हमारी सरकार बनने पर जितने भी वायदे किए गए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता प्रतिज्ञा यात्रा में शामिल होकर जनता को जागरूक करने का काम कर रहे हैं।

तारिक सिद्दकी ने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब कांग्रेस ने 72 हजार करोड़ रुपए का किसान कर्ज माफ किया था। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश और राजस्थान में हमारी सरकार ने सभी वादे पूरे किए हैं। अगर 32 साल बाद यू पी की जनता हमें मौका देती है तो सभी वादे शत प्रतिशत पूरे होंगे।

उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी जी महिलाओं को राजनीति के क्षेत्र में मजबूती देने के लिए 40% टिकट देने का वादा किया है। यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पूरी ईमानदारी से काम कर रही हैं।

शहर अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव अज्जू ने कहा कि कांग्रेस को सत्ता में लाना है तो सभी को साथ में आना होगा। जनता को 400 का सिलेंडर चाहिए न कि हजार रुपए का चाहिए। कांग्रेस की सरकार आते ही गैस सिलेंडर, बिजली बिल और बेरोजगारी पर प्रहार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस की प्रतिज्ञा है कि राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 40 प्रतिशत टिकट दिया जाएगा।
सिर्फ हमारी नेता प्रियंका गांधी हैं जिन्होंने बलात्कारियों को जेल भिजवाने का काम किया है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर आम जनता की समस्याओं को दूर किया जाएगा।

अजय श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार आने वाली है। महिलाओं के लिए साल भर सरकारी वाहनों में मुफ्त सफर करने की आजादी होगी जबकि मौजूदा सरकार सिर्फ साल में दो दिन बगैर टिकट यात्रा करवा रही है।

कांग्रेसी नेता डॉक्टर शहजाद ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आम आदमी महंगाई के बोझ तले दबा हुआ है। लोकतंत्र में सरकार बनाने की चाभी जनता के पास होती है। प्रियंका गांधी लगातार आम जनमानस की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ डटी हुई हैं। लोकतंत्र को बचाना है तो भाजपा को सत्ता से हटाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button