उत्तर प्रदेश

किशोर-किशोरियों की आशा को समर्पित हम सूरज से बतियाएँगे गाना हुआ लॉन्च | ब्रेकथ्रू के फ़्लैशमॉब में हुई बड़ी सी आशाओं की बात

किशोर-किशोरियों की आशा को समर्पित हम सूरज से बतियाएँगे गाना हुआ लॉन्च | ब्रेकथ्रू के फ़्लैशमॉब में हुई बड़ी सी आशाओं की बात

लखनऊ, 19 अक्टूबर 2019, आज लखनऊ के गोमतीनगर स्थित सिटी माल में एक फ़्लैश माब के ज़रिए किशोर-किशोरियों की आशाओं और सपनों को पंख लगाने की प्रेरणा देने वाले गाने हम सूरज से बतियाएँगे लॉन्च किया गया | जिसमें कई छात्रों के समूह ने एक किशोर-किशोरी के जीवन में होने वाली उसकी बड़ी सी आशाएँ और सपनों के बारे में एक संगीतमय प्रस्तुति दी |

इस अवसर पर ब्रेकथ्रू की राज्य प्रमुख कृति प्रकाश ने कहा कि एक किशोर-किशोरी के जीवन में उसकी आशाएँ और सपने बहुत महत्त्व रखते हैं | आज के दौर में ज़रूरत है कि हम उनके सपनों को हकीक़त बनने में सहयोग करें | उन्होंने बताया कि यह गाना किशोर-किशोरी को अपने सपनों के लिए मेहनत करने और अपने आस पास बात करने लायक माहौल बनाने की बात करता है |

सिटी मॉल की निदेशक मिनाक्षी अग्रवाल ने कहा कि किशोर-किशोरियों का सशक्तिकरण एक बड़ा मुद्दा है और इस तरह के गाने उनके जीवन में बदलाव लाने में बहुत सहायक होते हैं | हमें उनको आगे बढाने के लिए उनकी आशाओं और सपनों को हमेशा प्रेरणा देनी चाहिए |
इस कार्यक्रम में ब्रेकथ्रू से मनीष,अर्चना,सुनील,अभिषेक और वीमेन ऑफ़ विज़डम से दर्शना भट्टाचार्य सहित काफ़ी संख्या में लोग शामिल रहे |

ब्रेकथ्रू के बारे में –

ब्रेकथ्रू एक स्वयंसेवी संस्था है जो महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ होने वाली हिंसा और भेदभाव को समाप्त करने के लिए काम करती है। कला, मीडिया, लोकप्रिय संस्कृति और सामुदायिक भागेदारी से हम लोगों को एक ऐसी दुनिया बनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, जिसमें हर कोई सम्मान, समानता और न्याय के साथ रह सके। हम अपने मल्टीमीडिया अभियानों के माध्यम से महिला अधिकारों से जुडें मुद्दों को मुख्य धारा में ला कर इसे देश भर के समुदाय और व्यक्तियों के लिए प्रासंगिक भी बना रहे हैं। इसके साथ ही हम युवाओं, सरकारी अधिकारियों और सामुदायिक समूहों को प्रशिक्षण भी देते हैं, जिससे एक नई ब्रेकथ्रू जेनरेशन सामने आए जो अपने आस-पास की दुनिया में बदलाव ला सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button