उत्तर प्रदेशलखनऊ

मिस भारत,मिस्टर भारत और मिसेज भारत के नामो की घोषणा

मिस भारत,मिस्टर भारत और मिसेज भारत के नामो की घोषणा

लखनऊ। 4 दिसम्बर 2021। स्मृति उपवन आशियाना में प्रगति पर्यावरण एवं संरक्षण द्वारा आयोजित भारत महोत्सव में दोपहर मिस ,मिस्टर एंव मिसज भारत का आयोजन किया गया जिनमें 50 से अधिक मॉडल्स ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया ।

इस प्रोग्राम की आयोजन कार्यकारिणी अध्यक्ष शालिनी श्रीवास्तव और रवि प्रकाश के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सुभारम्भ विनोद सिंह और पवन सिंह चैहान द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। मुख्य अतिथि पवन सिंह चैहान चेयर मैन ैत् ग्रुप रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सुपिया पांडे, अमित पांड, श्यामली श्रीवास्तव,प्रजा मदान आदि थे। इस प्रोग्राम में सेंट्रल स्कूल के करीब 150 बच्चों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण ओढ़नी एलबम की लॉन्चिंग रही जिसमे प्रख्याति श्रीवास्तवव रौनक की मुख्य भूमिका है, इसके डायरेक्टर रवि भाटिया है। सेंद्रल अकादमी को स्पेशल ट्राफी गई। कार्यक्रम के परिणाम – मिस भारत,मिस्टर भारत और मिसेज भारत के लिए प्रथम, द्रुतीय, और तृतीय के नामो की घोषणा के साथ उन्हें पुरस्कार दिया गया।कार्यक्रम के जज कला श्री अमृत सिन्हा, कुलदीप शर्मा,विकी बहल एवं प्रेरणा कपूर द्वारा किये गए जजमेंट की सभी लोगो ने सहारना की।सांस्कृतिक सचिव प्रिया पाल
ने बच्चों को प्रेरित किया। फैशन शो की कोरियोग्राफी आर्यन गुप्ता द्वारा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button