परसराम पुर – लड़की से छेड़खानी व वीडियो बनाने वाला तीन आरोपी गिरफ्तार
परसराम पुर – लड़की से छेड़खानी व वीडियो बनाने वाला तीन आरोपी गिरफ्तार
थाना परसरामपुर पुलिस द्वारा छेड़खानी व वीडियो बनाने के आरोपी तीन अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
रिपोर्ट-यू.पी.हेड माधव प्रसाद
बस्ती-परसरामपुर राजेश कुमार मिश्रा मय टीम द्वारा वादिनी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले में वांछित से तीन अभियुक्तों को आज दिनांक 30.03.2021 को पटखापुर रोड से गिरफ्तार किया गया ।उनके पास से घटना में प्रयुक्त 2 मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।
उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध थाना परसरामपुर पर मु0अ0सं0 134/21 धारा 354,354 (ख)IPC व 7/8 पॉक्सो एक्ट व 67 IT Act पंजीकृत किया गया था ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1. सूरज
2.बादल
3.शिवनाथ
घटना का विवरण
वादिनी द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि वह दिनांक 28 .03.2021 को अपने मायके चली गयी थी, 28/29.3.2021 की रात में मेरी लड़की को सूरज घर के पास स्थित नाले की पुलिया के पास ले गया वहां पहले से ही मौजूद प्रियांशु,बादल,शिवनाथ जो कि मेरी लड़की के साथ छेड़खानी करने लगे तथा उसकी वीडियो बनाने लगे। इस पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1. प्रभारी निरीक्षक परसरामपुर राजेश कुमार मिश्र
2. वरि0उ0नि0 कन्हैया पांडेय
3.उ0नि0 संजय यादव
4. हे0कां0 अनवर अली, कां हरेंद्र यादव,कां रंजीत राजभर थाना परसरामपुर जनपद बस्ती