उत्तर प्रदेशलखनऊ

पिज़्ज़ा हट ने भारत में पेश किया सैन फ्रांसिस्को स्टाईल पिज़्ज़ा

पिज़्ज़ा हट ने भारत में पेश किया सैन फ्रांसिस्को स्टाईल पिज़्ज़ा

लखनऊ। भारत के सबसे पसंदीदा और भरोसेमंद पिज़्ज़ा ब्रांड पिज़्ज़ा हट ने हल्का, क्रिस्पी और स्वादिष्ट सैन फ्रांसिस्को स्टाईल पिज़्ज़ा लॉंच किया है। पिज़्ज़ा लवर्स के लिए प्रस्तुत, यह खास सैन फ्रांसिस्को स्टाईल पिज़्ज़ा शैफ्स स्पेशल सॉस तथा ऐक्स्ट्रा वर्जिन ओलिव ऑयल के साथ बनाया गया है। पिज़्ज़ा हट के मेन्यू में शामिल सभी वैज और नॉन-वैज मौजूदा टॉपिंग कॉम्बिनेशंस के साथ इस पिज़्ज़ा का आनंद लिया जा सकता है। सैन फ्रांसिस्को स्टाईल का एक पिज़्ज़ा मात्र रु. 129 में उपलब्ध है तथा पिज़्ज़ा हट के नए 1प्लस1 ऑफर के तहत ग्राहक सिर्फ 249 रूपये में 2 पर्सनल पिज़्ज़ा का आनंद ले सकते हैं। हल्के सारडोह फ्लेवर के साथ प्रत्येक सैन फ्रांसिस्को स्टाईल पिज़्ज़ा को हाथ से स्ट्रैच किया जाता है जो इसे हल्का, क्रिस्पी टैक्सचर देता है जिससे इसका स्वाद अनोखा लगता है। विशेष क्रस्ट के संग हैंडक्राफ्टेड पिज़्ज़ा की मांग बढ़ती जा रही है और इस वजह से सैन फ्रांसिस्को स्टाईल पिज़्ज़ा बिल्कुल सही पेशकश है। भारत भर में कहीं भी उपभोक्ता पिज़्ज़ा हट के मोबाइल ऐप या वैबसाइट से डिलिवरी या टेकअवे के लिए सैन फ्रांसिस्को स्टाईल पिज़्ज़ा को ऑर्डर कर सकते हैं अथवा नज़दीकी पिज़्ज़ा हट रेस्टोरेंट व डाइन-इन में जा सकते हैं। सैन फ्रांसिस्को स्टाईल पिज़्ज़ा कैम्पेन के तहत पिज़्ज़ा हट ने दो नई डिजिटल फिल्म लॉन्च की हैं जिनमें ब्रांड की मैग्नेटिक ऐम्बैसेडर अनुराधा मेनन दिखाई देंगी तथा विभिन्न क्षेत्रों -जैसेः लाइफस्टाईल, फूड, ऐंटरटेनमेंट- के टॉप इंफ्लुऐंसर को भी शामिल किया है ताकी आज के नौजवानों के लिए दिलचस्प कॉन्टेंट बनाया जा सके। पिज़्ज़ा हट इंडिया की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर नेहा ने इस लॉंच के मौके पर कहा, “पिज़्ज़ा हट में हम अपने ग्राहकों को वही देते हैं जो उन्हें पसंद है। हम अपने सिग्नेचर पैन पिज़्ज़ा के लिए मशहूर हैं और अब सैन फ्रांसिस्को स्टाईल पिज़्ज़ा को पेश करते हुए हम बहुत रोमांचित हैं। ये पिज़्ज़ा हल्के, क्रिस्पी क्रस्ट और शैफ स्पेशल सॉस के साथ प्रस्तुत किए गए हैं जो आपको अत्यंत स्वादिष्ट लगेंगे। हमें यकीन है कि हमारे ऐक्सपेरिमेंट्स को हमेशा पसंद करने वाली हमारी ऑडिऐंस इस नए ग्लोबल पिज़्ज़ा अनुभव का भी आनंद उठाएगी। पिज़्ज़ा हट एक व्यापक मार्केटिंग कैम्पेन शुरु करने जा रहा है जो इसके बोल्ड नए ब्रांड प्लैटफॉर्म ‘दिल खोल के डिलिवरिंग’की थीम पर आधारित होगा। इसके ज़रिए सैन फ्रांसिस्को स्टाईल पिज़्ज़ा रेंज को प्रचारित किया जाएगा और लोगों को बताया जाएगा की पिज़्ज़ा हट सिर्फ डिलीवर नहीं करता बल्कि वह दिल खोल के डिलीवर करता है। और वह क्या डिलीवर करता है? सिर्फ भारत के सबसे स्वादिष्ट पिज़्ज़ा ही नहीं, बल्कि पैसे की पूरी कीमत, मित्रतापूर्ण ग्राहक सेवा, आसान, आरामदायक और सुविधाजनक ढंग से ऑर्डर करने का अनुभव और ‘हर बाइट में भरोसा’ सुनिश्चित करने का और यह सब हर उस चैनल से डिलीवर होगा जिससे भी आप ब्रांड तक पहुंचेंगे – डाइन इन, टेकअवे या डिलीवरी। यह ब्रांड सरकार, विश्व स्वास्थ्य संगठन, एफएसएसएआई द्वारा जारी सभी नियामक प्रोटोकॉल व दिशानिर्देशों का पालन करते हुए अपने उपभोक्ताओं के लिए अधिकतम फूड हाइजीन सुनिश्चित करते हैं। पिज़्ज़ा को 240 डिग्री पर बेक किया जाता है जिससे सभी वायरस खत्म हो जाते हैं और फिर इसे डिसइनफेक्टिड, टैम्पर प्रूफ बॉक्स में पैक किया जाता है। सभी चीज़ों को बनाने में ताज़ा, सैनिटाइज़्ड सब्जियां और एफएसएसएआई द्वारा स्वीकृत सामग्रियों का इस्तेमाल किया जाता है ताकि उपभोक्ताओं को उम्दा क्वालिटी और स्वाद का आनंद मिले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button