दुनिया

बी जे पी सांसद व अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के आवास पर फायरिंग से मचा हड़कम्प

दिल्ली-भाजपा सांसद व बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के मुंबई स्थित आवास पर उस समय कोई बड़ा हादसा होने से बच गया, जब सुरक्षा में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल से अचानक गोली चल गई। गनीमत यह रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। गोली चलने के बाद हड़कंप मच गया।

पुलिस अधिकारी ने आज बताया कि जुहू स्थित सिन्हा के आवास पर शनिवार की शाम यह घटना घटित हुई थी। दरअसल, शत्रुघ्न की सुरक्षा में तैनात सिपाही अपने हथियार को चैक रहा था। इस बीच उससे गलती से बंदूक का ट्रिगर दब गया। फिर भी इस मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

अधिकारी के मुताबिक गलती से चली गोली से किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है। जब यह घटना घटी, उस समय शत्रुघ्न घर में मौजूद नहीं थे। बता दें कि लोकसभा सांसद 72 वर्षीय सिन्हा बिहार की पटना साहिब से सांसद हैं। वह ‘रामायण’ नामक इमारत की 8वीं मंजिल पर रहते हैं।

इन दिनों शत्रुघ्न सिन्हा केंद्र की मोदी सरकार से काफी खफा चल रहे हैं। यशवंत सिन्हा के साथ वह मोदी सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना कर रहे हैं। साथ ही विपक्ष के नेताओं के साथ उनका उठना-बैठना कुछ ज्यादा हो गया है। ऐसे में अगली बार उनका भाजपा की टिकट से चुनाव लड़ना खटाई में पड़ता नजर आ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button