उत्तर प्रदेशलखनऊ

ऑल इंडिया पयाम ए इंसानियत फोरम लखनऊ की अयोध्या यूनिट की तरफ़ से ज़िला कारागार अयोध्या में कंबल वितरण कार्यक्रम और सम्मान समारोह का आयोजन

ऑल इंडिया पयाम ए इंसानियत फोरम लखनऊ की अयोध्या यूनिट की तरफ़ से ज़िला कारागार अयोध्या में कंबल वितरण कार्यक्रम और सम्मान समारोह का आयोजन

ऑल इंडिया पयाम ए इंसानियत फोरम का उद्देश्य समाज में ऊंच नीच जात पात और धर्म का फर्क किए बिना सिर्फ मानवता की सेवा करना है

लखनऊ; दिनांक 21/01/2023

ऑल इंडिया पयाम ए इंसानियत फोरम लखनऊ की अयोध्या यूनिट की तरफ़ से ज़िला कारागार अयोध्या में कंबल वितरण कार्यक्रम और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संस्था की तरफ़ से ज़िला कारागार में बंद ज़रूरतमंद कैदियों को कंबल वितरित किए गए। इस मौके पर जिला जेल के कर्मियों को संस्था की तरफ़ से उनके सहयोग और निष्ठापूर्ण कार्यशैली के लिए सम्मानित भी किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेलर संतोष कुमार वर्मा ने कहा कि ऑल इंडिया पयाम ए इंसानियत फोरम सन 1974 से मानवता की सेवा में कार्यरत संस्था है। फोरम का मुख्य उद्देश्य मानवता की सेवा और समाज में नफरत खत्म कर प्रेम और विश्वास को बढ़ावा देना है।

मुख्य अतिथि जेलर संतोष कुमार वर्मा ने कहा कि ऑल इंडिया पयाम ए इंसानियत फोरम समय समय पर कैदियों के लिए जरूरत का सामान वितरित करती है। हम आशा करते हैं कि ये संस्था मानवता की सेवा में भविष्य में भी समर्पित रहे जिससे जरूरतमंद कैदियों की मदद होती रहे। उन्होंने कहा कि आज इस तरह के काम करने वाली संस्थायें बहुत कम हैं और हमें एक बेहतर समाज के लिए इस तरह की संस्थाओं का हौसला भी बढ़ाना चाहिए।

सैयद अब्दुल अली हसनी नदवी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि एक बेहतर समाज बनाने के उद्देश्य के साथ इस संस्था को 48 साल पहले संगम नगरी इलाहाबाद से शुरू किया गया था। हम सब जानते हैं कि संगम हमारे देश की एकता का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि जैसे संगम में गंगा जमुना आपस में मिल कर एक हो जाती हैं वैसे ही देश के सभी धर्मों के लोग आपस में अगर मिल कर रहें तो समाज में परस्पर स्नेह और विश्वास बढ़ेगा और देश उन्नति के पथ पर अग्रसर होगा। हम सभी लोग मानवता के लिए कार्य करें तो निश्चित ही हम एक बेहतर समाज और खुशहाल देश बना सकते हैं, जो सम्पूर्ण विश्व के लिए एक उदाहरण होगा।

ऑल इंडिया पयाम ए इंसानियत फोरम अयोध्या यूनिट के कार्यकर्ता मौलाना आसिम खान नदवी ने कहा कि हम सबको आपस में प्यार और भाईचारे के साथ मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि जेल में ज्यादातर गरीब कैदी होते हैं, जिनकी मदद करना हमारा कर्तव्य है।

कंबल वितरण कार्यक्रम में जेलर गिरीश कुमार, जेलर जे के यादव, डिप्टी जेलर माया सिंह, डिप्टी जेलर अंजू शर्मा, डिप्टी जेलर सुमरा अंसारी, डिप्टी जेलर हेमराज सिंह और जेल अधीक्षक शशिकांत उपस्थित रहें। अंत में संस्था के कोऑर्डिनेटर मोहम्मद शफीक चौधरी ने सभी सम्मानित अतिथियों और सदस्यों के साथ ज़िला कारागार प्रशासन का उनके सहयोग के लिए धन्यवाद किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button