उत्तर प्रदेश
पत्नी ने की धारदार हथियार से पति की हत्या

पत्नी ने की धारदार हथियार से पति की हत्या
रिपोर्ट – माधव प्रसाद (यू.पी. हेड)
बस्ती ! थाना परसरामपुर अंतर्गत एक पत्नी ने पैसो के लालच में अपने पति को गड़ासे से काट कर मौत के घाट उतार दिया जानकारी के अनुसार ग्राम रतनपुर निवासी प्रभावती ( 42 ) ने अपने ही पति राजमणि वर्मा (45 ) को धारदार हथियार गंडासा से मार कर मौत के घाट उतार दिया ! जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई ! पुलिस के अनुसार राजमणि वर्मा ने चार-पांच दिन पूर्व अपनी एक बीघा जमीन ₹6 लाख रुपए में बेचा था। इसी रुपए की मांग पत्नी अपने पति से कर रही थी ! रुपये न देने पर पति पत्नी के बीच विवाद बढ़ता गया !,आक्रोशित पत्नी ने पति की हत्या कर दी ! मुखबिर से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने
सिरसहवा गोशाला के पास से गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित करते हुए ।गहनता से जांच पड़ताल करने में जुट गई !





