उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ की नारी-शक्ति को ‘स्वाभिमानी नारी अवार्ड’ से किया सम्मानित

लखनऊ की नारी-शक्ति को ‘स्वाभिमानी नारी अवार्ड’ से किया सम्मानित

लखनऊ, दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान’ के महिला सशक्तिकरण प्रकल्प – “संतुलन” के अंतर्गत 23 मार्च को चौधरी चरण सिंह ऑडिटोरियम,सहकारिता भवन,हजरतगंज ,लखनऊ, में ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ को समर्पित एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ!
संस्थान का महिला सशक्तिकरण प्रकल्प – ‘संतुलन’ भारत के अग्रणी महिला सशक्तिकरण अभियानों में से एक है।
कार्यक्रम में प्रोफेसर मनुका खन्ना ( प्रो वाईस चांसलर है लखनऊविश्व विद्यालय) , श्री प्रमिल दिवेदी जी (फाउंडर एंड सी इ ओ है इंडिया मीडिया हाउस ) की विशेष उपस्तिथि रही |
लगभग 60,000 समर्पित महिला स्वयंसेवकों एवं 6,000 से अधिक प्रशिक्षित साध्वी काउंसलरों की टीम के साथ, ‘संतुलन’ भारत के साथ-साथ विदेशों में भी महिलाओं के सम्मान, लैंगिक समानता तथा समग्र सशक्तिकरण हेतु कार्यरत है। यह अभियान कॉर्पोरेट संगोष्ठियों, लाइव वेबिनार, संस्थागत कार्यशालाओं, ग्रामीण विकास कार्यक्रमों, जन-जागरूकता अभियानों, सहयोगी कार्यक्रमों एवं रोड-शो तथा रैलियों जैसे बड़े सार्वजनिक आयोजनों के माध्यम से महिलाओं के उत्थान हेतु कार्य कर रहा है।
संतुलन द्वारा प्रतिवर्ष 1 से 31 मार्च तक महिला दिवस विशेष ‘स्वाभिमान’ अभियान चलाया जाता है, जिसके अंतर्गत देश विदेशों में असंख्य कार्यक्रम आयोजित किये जाते है! इन कार्यक्रमों का उद्देश्य होता है – महिलाओं के असाधारण प्रदर्शन को पहचान देना! स्वाभिमान अभियान का यह दसवां अध्याय है! अर्थात, इस वर्ष स्वाभिमान अभियान को दस वर्ष पूरे हो गए हैं!
23 मार्च को चौधरी चरब सिंह ऑडिटोरियम,सहकारिता भवन,हजरतगंज ,लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में ऐसी महत्वाकांक्षी, उत्साही और सर्वोत्कृष्ट महिलाएं, जिन्होंने समाज में परिवर्तन लाकर सभी के लिए प्रेरणा स्रोत बन दिखलाया, उन्हें “स्वाभिमानी नारी अवार्ड” से सम्मानित किया गया!
दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी रितु भारती जी ने बताया कि नारी सृजन, पोषण और परिवर्तन की शक्ति है | उसके भीतर समृद्ध समाज का नेतृत्व करने का सामर्थ्य है पर दुर्भाग्यवश, समाज उसके प्रशंसनीय योगदानो को अनदेखा कर देता है, जिसके कारण वह अपने उत्साह और आत्मविश्वास को खो बैठती है। संस्थान द्वारा लखनऊ की नारी शक्ति को प्रस्तुत यह सम्मान निसंदेह समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान को जागृत करेगा!
श्रीमती प्रिय मिश्रा,श्रीमती वर्षा वर्मा,श्रीमती नेहा सिंह ,श्रीमती पुनीता भटनागर,श्रीमती पूर्णिमा पाण्डेय, श्रीमती मीरा दीक्षित ,श्रीमती रूबी राज सिंह जी को महिला सशक्तिकरण के अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए ‘स्वाभिमानी नारी अवार्ड’ से पुरुस्कृत किया गया!
दो घंटे की अवधि वाले इस विलक्षण कार्यक्रम में नारीत्व की आधुनिक चुनौतियों और मुद्दों पर एक पैनल चर्चा हुई। विभिन्न क्षेत्रों की विख्यात महिलाएँ जो समाज परिवर्तन की दिशा में कार्य कर रही हैं, ने अपने-अपने दृष्टिकोण को समक्ष रखा और निष्कर्ष निकाला कि कुछ लोगों के प्रयासों से परिवर्तन नहीं आ सकता है। पैनलिस्ट की सूची में श्रीमती सविता शर्मा सेवा निवृत प्रिंसीपल, श्रीमती गीतांजलि मिश्रा जी (डीन ऑफ़ अकेडमिक ,लखनऊ विश्वविद्यालय) श्रीमती रुचिता चौधरी (आई पी एस ), श्रीमती रश्मि दीक्षित (समाज सेविका ),डॉ . नेहा शर्मा ,एवम साध्वी रितु भारती जी उपस्थित रही।
निःसंदेह आज की नारी ने शैक्षिक, वित्तीय, सामाजिक, राजनीतिक एवं वैचारिक स्वतंत्रता को प्राप्त कर लिया है लेकिन ये ठीक वैसा ही है जैसे गहरे काले आकाश में कुछ तारे टिमटिमाते हैं। नारी सशक्तिकरण की सच्ची भोर लाने के लिए नारियों की अपने आध्यत्मिक अस्तित्व को भी खोजना होगा; और आत्मिक जाग्रति के द्वारा उससे जुड़ना होगा । संस्थान के संस्थापक एवं संचालक दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी की उक्त विचारधारा को उनकी सन्यासी शिष्या – साध्वीरितु भारती जी ने सभागार में उपस्थित महिलाओं के मध्य प्रस्तुत किया। साथ ही, तपस्विनी सावित्री, गार्गी, मैत्रेयि, ऋषिका अनुसूया, अक्का महादेवी इत्यादि कई आत्म-जागृत नारियों के दृष्टांत भी सुनाये ।
इस महिला सम्मलेन के अन्य मुख्य आकर्षण रहे – महिला पहलवान “अंतिम “के जीवन पर आधारित मनोरम नाट्य एवं नृत्य मंचन, जिसे संतुलन की निस्वार्थ स्वयंसेविकाओं द्वारा प्रस्तुत किया गया; व लिंग आधारित भेदभाव का खंडन करती रोचक गतिविधियां!
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान कीलखनऊ शाखा की संयोजिका – साध्वी रितु भारती जी ने कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं समस्त प्रतिष्ठित लोगों का आभार व्यक्त किया। स्वाभिमानी नारी अवार्ड से सम्मानित महिलाओं ने संस्थान के चल रहे महिला उन्मुख अभियानों का समर्थन करने की जिज्ञासा के साथ संस्थान के प्रयासों के प्रति अपनी प्रशंसा को व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन हाई-टी और ग्रुप फोटो के साथ संस्थान की जागरूकता प्रदर्शनी द्वारा किया गया।
दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी द्वारा संस्थापित और संचालित – दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान, विश्व में शांति एवं बंधुत्व की स्थापना हेतु कार्यरत एक सामाजिक व आध्यात्मिक संस्थान है। यह संस्थान अपने नौ मुख्य प्रकल्पों द्वारा समाज में व्यापक परिवर्तन ला रहा है – महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम; साक्षरता अभियान; सम्पूर्ण स्वास्थ्य कार्यक्रम; नशा उन्मूलन कार्यक्रम; पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम; भारतीय देसी गौ संवर्धन एवं नस्ल सुधार कार्यक्रम; आपदा प्रबंधन कार्यक्रम; बंदी सुधार कार्यक्रम और नेत्रहीन एवं दिव्यांगों का सशक्तिकरण कार्यक्रम।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button