एंटी करप्शन की गोरखपुर यूनिट ने सिद्धार्थनगर में सप्लाई इंस्पेक्टर (पूर्ति निरीक्षक) को आठ हजार की घूस लेते रंगे हाँथों पकड़ा

एंटी करप्शन की गोरखपुर यूनिट ने सिद्धार्थनगर में सप्लाई इंस्पेक्टर (पूर्ति निरीक्षक) को आठ हजार की घूस लेते रंगे हाँथों पकड़ा
एसएसपी एंटी करप्शन राजीव मल्होत्रा के निर्देशन में टीम को मिली एक और सफलता
रिपोर्ट सुघर सिंह
लखनऊ । एंटी करप्शन टीम गोरखपुर यूनिट प्रभारी देवप्रकाश रावत की टीम ने सप्लाई इंस्पेक्टर इंद्रजीत प्रसाद यादव को 8 हजार घूस लेते गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एंटी करप्शन टीम को शिकायतकर्ता जय कुमार पुत्र सुकई राम निवासी महुआ बुजुर्ग थाना त्रिलोकपुर, जिला सिद्धार्थनगर ने बताया कि मेरी पत्नी गीता देवी नाम के सरकारी राशन की दुकान है सप्लाई इंस्पेक्टर इन्द्रजीत सिंह यादव द्वारा जुलाई व अगस्त महीने का राशन उठाने के एवज में 8 हजार रुपए की रिश्वत की मांग कर रहा था तो टीम ने रंगे हाथ दबोचने के लिए अपना जाल विछाया और रुपये के साथ ही सप्लाई इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए पूर्ति अधिकारी के खिलाफ सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज थाना में अभियोग पंजीकृत कराया गया है।
टीम में देवेंद्र प्रकाश रावत निरीक्षक/ट्रेप टीम प्रभारी भृष्टाचार निवारण संगठन गोरखपुर इकाई व अन्य मौजूद रहे।




