लखनऊ

केरल बाढ़ पीड़ितों के मदद के बाद टीम लखनऊ उत्तर प्रदेश रवाना हुऐ,मुर्तुज़ा अली अध्यक्ष की टीम

केरल बाढ़ पीड़ितों के मदद के बाद टीम लखनऊ उ. प्र.रवाना….मुर्तज़ा अली अध्यक्ष टीम रखना

केरल।5 सितंबर को टीम लखनऊ ने जिला मालापूरा तहसील निलंबूर( केरला )का दौरा किया। जहां पर बाढ़ आपदा में गांव का एक पुल बह गया था।जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है टीम लखनऊ और केरला टीम लखनऊ के प्रभारी रियाजुद्दीन साहब के बीच में यह समझौता हुआ है कि सरकार की अनुमति के बाद इस पुल के निर्माण में जो भी खर्च आएगा उसे टीम लखनऊ और टीम केरला के द्वारा बराबर बराबर से खर्च करके पुल का निर्माण कराया जाएगा ।इस मौके पर टीम लखनऊ के अध्यक्ष जनाब मुर्तजा अली ने टीम केरलां टीम लखनऊ के प्रभारी रियाजुद्दीन साहब को ₹275000 नगद देकर जल्द से जल्द पुल निर्माण का कार्य शुरू करने के लिए कहा इस मौके पर टीम लखनऊ के कन्वीनर कुदरत उल्ला खान , शहजादे कलीम ,नवाज ,शहनवाज सादिक आदि लोग मौके पर उपस्थित रहे । टीम लखनऊ ने केरल के वायनाड सहित कई बाढ़ ग्रस्त एरिया में जाकर लोगो राहत सामग्री उपलब्ध कराई । और उनकी भरपूर मदद की। केरल के लोगों को राहत पहुंचाने के बाद आज टीम लखनऊ उ. प्र.के लिए केरला से प्रस्थान करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button