कैब देश का काला कानून : चौधरी शहरयार
कैब देश का काला कानून : चौधरी शहरयार
रुदौली | बहुजन समाज पार्टी के नगर अध्य्क्ष चौधरी शहरयार ने कैब कानून को काला कानून बताते हुए देश को धर्म के आधार पर बांटने वाला बताया है।उन्होंने कहा केंद्र की भाजपा सरकार को तानाशाह सरकार करार देते हुए कहा कि यह सरकार संविधान से खिलवाड़ कर रही है।
यह सरकार जन भावनाओं को नज़रंदाज़ कर मन मने फैसले ले रही है।अल्पसंख्यक वर्ग को देश का दुसरे नंबर का शहरी बनाने का प्रयास है जबकि इतिहास रहा है अल्पसंख्यक वर्ग का भी देश की आज़ादी से अब तक उतना ही योगदान रहा है जितना किसी और वर्ग का।देश के विकास में आई बहुत बड़ी गिरावट से भारतवासियों का ध्यान बांटने के उद्देश्य से धार्मिक कानून लागू किये जा रहे है ।
चौधरी शहरयार ने कहा कि बाबा साहेब ने जो संविधान वर्षों के परिश्रम से बनाया था उसे यह साम्प्रदयिक सरकार नष्ट कर रही है जिसका विरोध समस्त भारत वर्ष में इस देश के अम्न पसंद नागरिक को करना चाहये।उन्होंने कहा कि जबसे यह जुमलों की सरकार केंद्र में आई है देश का सौहार्द को खतरा पहुंचा है।इस सरकार ने अपने निजी लाभ के लिए धार्मिक बटवारे का काम किया है।उन्होंने कहा कि भारत की धर्म निरपेक्षता व बहुरंगी संस्कृति ही भारत की असली पहचान है।