उत्तर प्रदेश में गूंजी सपा की हुंकार राजधानी लखनऊ में समाजवादी नेता नदीम खान के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश में गूंजी सपा की हुंकार राजधानी लखनऊ में समाजवादी नेता नदीम खान के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन
लखनऊ. प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती हुई कीमतों, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों, मजदूरों और नौजवानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आज समाजवादी पार्टी ने प्रदेश भर की तहसीलों और जिला मुख्यालयों पर जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सदर तहसील में समाजवादी पार्टी नेता नदीम खान के नेतृत्व में सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हुई. प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ता महंगाई के विरोध में नारे लगा रहे थे।
समाजवादी पार्टी के नेता नदीम खान का कहना था कि महंगाई के कारण आम आदमी का बजट बिगड़ गया है. कोरोना के कारण आम आदमी की कमाई बंद है और महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है. वहीं किसानों का गेहूं सरकारी खरीद केंद्रों पर नहीं खरीदा गया. इस कारण किसानों को मंडी में औने-पौने दामों में गेहूं बेचना पड़ रहा है. रिकॉर्ड गन्ना खरीदने का दावा करने वाली योगी सरकार अब तक किसानों का भुगतान नहीं करा सकी है. सपा कार्यकर्ताओं ने पंचायत चुनाव में योगी सरकार द्वारा धांधली करने का आरोप लगाया।
अपने विरोध प्रदर्शन के उपरांत समाजवादी नेता नदीम खान ने अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ विभिन्न समस्याओं के संदर्भ में एस डी एम के माध्यम से महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को एक ज्ञापन भी दिया।




