विधायक की उपस्थिति में शेखर गुप्ता ने पीएम रिलीफ फंड मे 51000 का चेक एसडीएम रुदौली को सौंपा
विधायक की उपस्थिति में शेखर गुप्ता ने पीएम रिलीफ फंड मे 51000 का चेक एसडीएम रुदौली को सौंपा
विधायक ने धनराशि में अंशदान करने वाले नेताओं की सराहना की
रुदौली-अयोध्या। भाजपा नगर अध्यक्ष मंडल रुदौली की ओर से पीएम केयर फंड में 51 हजार रुपये का चेक उपजिलाधिकारी रुदौली को सौंपा गया। भाजपा नगर अध्यक्ष शेखर गुप्ता ने विधायक रामचंद्र यादव की उपस्थिति में उपजिलाधिकारी को चेक दिया।
नगर अध्यक्ष शेखर गुप्ता ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं में कृष्णा कुमार कौशल,श्याम जी वैश्य ,शिशिर अग्रवाल,प्रेम जयसवाल, मनीष आर्य,अमित कौशल, रामराज लोधी, रामसनेही लोधी, विवेक गुप्ता, सुधीर तिवारी, मानस गोयल, राजकुमार सोनकर, बृजेश धवन, विनय गुप्ता, हर्षवर्धन यज्ञसैनी, तरुण गुप्ता, शिवाजी गुप्ता व दीपक दुबे आदि ने विभिन्न वार्डों में घर घर जाकर पीएम केयर फंड के लिये यह धन संग्रह किया है।
भाजपा नगर अध्यक्ष ने बताया कि नगर संग़ठन द्वारा एक हजार मास्क बनवाया गया है। अलग अलग वार्डों में मास्क बांटे जा रहे है। साथ ही साथ लोगों को इस्तेमाल करने का तरीका भी बताया जा रहा है। लोग एक मास्क को बगैर धुले कई दिनों तक प्रयोग करते है जो कि नुकसानदेह है।
प्रतिदिन मास्क को धुलकर ही प्रयोग करें। विधायक ने कहा कि बिना मास्क लगाए घर से न निकले। पहले मास्क लगाएं फिर घर के बाहर कदम बढ़ाए। उन्होंने फंड में दान की गई धनराशि में अंशदान करने वाले उपस्थित पार्टी के नेताओं की सराहना करते हुए कहा कि पी एम कोविड केयर फंड में अधिक से अधिक लोगों से अपील कर धनराशि दान कराये।