राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत बलरामपुर फाउंडेशन ने सितंबर माह में चलाया बृहद जागरूकता अभियान
राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत बलरामपुर फाउंडेशन ने सितंबर माह में चलाया बृहद जागरूकता अभियान
रुदौली (अयोध्या)
बलरामपुर फाउंडेशन की इकाई रौज़ागांव चीनी मिल द्वारा पूरे सितंबर माह में भिन्न भिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत बृहद जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
रिपोर्ट-अलीम कशिश
जिसमे सितंबर माह की 25 तारीख को ग्राम सभा भेलसर एवं 26 तारीख को ग्राम जलालपुर 29 को ग्राम सभा छोहरिहा व ग्राम सभा सर्कटिया मे फाउंडेशन के अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कुपोषण से बचाव हेतु किशोरी, बालिका एवं गर्भवती तथा धात्री महिलाओं को जागरूक किया गया।
चीनी मिल के इकाई प्रमुख निष्काम गुप्ता के निर्देशन में इकाई के स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर नजीर अब्बास व वरिष्ठ उप प्रबंधक मानव संसाधन अभय वाजपेयी ने महिलाओं को आयरन एवं कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ सेवन करने की सलाह दी।
चिकित्सकों ने कहा कि आयरन की गोली हो आंगनबाड़ी केंद्रों पर वितरित की जाती है उसे स्वादानुसार लेना चाहिए तथा अपनी व बच्चे की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
जिससे हमारे समाज से कुपोषण पूर्ण रूप से खत्म हो सके।
कार्यक्रम के समापन के अवसर पर लाभार्थियों को गुड़ चना तथा केले का वितरण भी किया गया।
उक्त कार्यक्रम में उप प्रबंधक गन्ना अजीत रॉय एवं अनिल शुक्ला उपस्थित रहे।



