लेखपाल संघ ने तहसील प्रागण में धरना देकर उप जिलाधिकारी मलिहाबाद को सौंपा ज्ञापन
लेखपाल संघ ने तहसील प्रागण में धरना देकर उप जिलाधिकारी मलिहाबाद को सौंपा ज्ञापन
लेखपालों की जायज मांग को लेकर आंदोलन के लिए राजस्व एवं शासन के संबंधित अधिकारी उत्तरदाई होंगे
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ प्रांतीय कार्य कारिणी के निर्देशन में लेखपालो की जायज मांगों को लेकर (04 जुलाई व 16 जुलाई 2018) में मुख्य सचिव की बैठक में लिए गए निर्णय को 1 वर्ष हो गया अभी मांग पूरी नही हुआ इसके कारण बाहय होकर पुनः आंदोलन प्रारम्भ किए जाने के क्रम में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ महामंत्री के पत्रांक 270/महामंत्री/ नोटिस / 19
दिनांक 11-08-2019 द्वारा मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को अवगत कराया गया कि प्रान्तीय कार्य कारिणी की बैठक दिनांक 21-07-2019 मे लिए गये निर्णय मे यदि लेखपालों की जायज मांगों को 02 सितम्बर 2019 तक पूरा नहीं हुआ
03-सितम्बर 2019 को तहसील सम्पूर्ण-समाधान दिवस के अवसर पर प्रदेश की समस्त तहसीलदार पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुए मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी महोदय के माध्यम दिया जाएगा
इसके बाद भी यदि लेखपालों की जायज मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आगामी होने वाले आंदोलन के लिए राजस्व एवं शासन के संबंधित अधिकारी जिम्मेदार एवं उत्तरदायी होंगे I
लेखपाल संघ प्रांतीय कार्य कारिणी के निर्देशन में लेखपालों की जायज मांग इस प्रकार हैं
1-ए.सी.पी.विसंगति
2-वेतन उच्चीरण
3-प्रोन्नति-का दर रिव्यू
4-पेंशल विसंगति
5-भत्ते
6- ईडिस्ट्रिक्ट योजना के तहत प्रति आवेदन 05 उपलब्ध कराना
7- राजस्व लेखपाल का पदनाम परिवर्तन
8-राजस्व निरीक्षक सेवा नियमावली 2018 को प्रस्थापित कराना
9-आधारभूत सुविधाएं एवं संसाधन
10-लैपटॉप व स्मार्टफोन का डाटा दिया जाना !


