Uncategorized

नवाबों के शहर लखनऊ में फैबकैफ़े बाय फैबइण्डिया की शुरुआत

नवाबों के शहर में फैबकैफ़े बाय फैबइण्डिया की शुरुआत

लखनऊ, अगस्त 2019। पुरे दिन स्वास्थ्यवर्धक भारतीय भोजन परोसने के कांसेप्ट लेकर फैबइंडिया द्वारा शुरू किया गया फैबकैफे नए-नए मार्केट में विस्तार कर रहा है। फूडीज की जन्नत माने जाने वाले हजरतगंज लखनऊ में फैबइंडिया एक्सपेरिएण्टियल सेंटर के फर्स्ट फ्लोर पर अब फैबकैफे खुला है।

वॉल टू वॉल 727 स्क्वेयर फीट जगह में बना फैबकैफे बहुत खुला और रोशनीदार है। बॉटनिकल वॉटरकलर इलस्ट्रेशंस इसके इंटीरियर को और खूबसूरत बनाता है। यह कैफे मॉर्डन होने के साथ ही फैबइंडिया के हेंडीक्राफ्ट टेक्सटाइल, फर्नीचर और लाइटिंग की मदद से भारतीय स्वरुप दिया गया है। फैबकैफे का फोकस ऐसा हेल्दी और नरिशिंग फूड ऑफर करना है जो फील गुड फैक्टर दें। फैबकैफे के मेनू में पुरे देश से क्लासिक इंडियन डिशेस, इनोवेटिव सलाद और चाट शामिल किया गया है। यदि आप ग्लूटेन फ्री, वेगन, कीटो या सिर्फ ग्लूटोन है तो भी आपके लिए फैबकैफे में ऑप्शंस है। रेस्टोरेंट हर दिन 8.30 बजे से रात 10.30 तक खुला रहता है यानि आप यहाँ अपने दोस्तों के साथ लंच पर या परिवार को लेकर डिनर करने आ सकते हैं, या फिर जब कभी मन करे एक कप कॉफी का लुत्फ लेने यहाँ आ सकते हैं। फैबकैफे में दिन के हर वक्त के लिए कुछ न कुछ है।

फैबकैफ़े बाय फैबइण्डिया की ब्रांड हेड रबेकाह ब्लैंक कहती हैं कि फैबकैफे के मेनू में हम हेल्दी इंडियन कंफर्ट फूड ऑफर कर रहे हैं। हम खाना पकाने के लिए इस्तेमाल करने वाले मसालों पर विशेष ध्यान देते हैं। हम खाना बनाने के लिए रिफाइन तेल, आटा और शक्कर का इस्तेमाल नहीं करते हैं। हम आर्गेनिक घी, पारम्परिक साबुत अनाज और मीठे के अन्य प्राकृतिक विकल्पों का उपयोग करते हुए खाना बनाते हैं। ये सभी चीजे हमें अपनी पार्टनर कंपनी आर्गेनिक इंडिया से मिलते हैं। हमारे द्वारा उपयोग किये जाने वाले ज्यादातर खाद्य पदार्थ आर्गेनिक है और आर्गेनिक इंडिया से ही लिए गए है। फैबकैफे के बारे में मुझे जो बात सबसे ज्यादा पसंद है वह है इसका ऑल डे कांसेप्ट, यहाँ दिन भर आपको कुछ न कुछ अच्छा मिल जाएगा, चाहे वह वेगन कैपेचीनो हो या फिर स्ट्रेट फूड से इंस्पायर्ड सलाद। हमेशा फैबकैफे में कुछ नया और हेल्दी ऑप्शन मिलता है।

फैबकैफे में ब्रेकफास्ट मेनू है, जो दिन भर उपलब्ध रहता है। इस मेनू में देसी एग अकुरी (इसमें  नरम अंडे को प्याज, टमाटर और धनिया के साथ तल कर सिंघाड़े के आटे के पराठे के साथ परोसे जाते हैं। यहाँ एक शाकाहारी टोफू भी उपलब्ध है), बेरी स्मूथी बाउल (इसमें हेल्दी स्मूदी बाउल में स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी, ब्लूबेरी और वेनिला के ऊपर मूसली और ताजा फलों दिए जाते हैं), मैंगो स्मूदी बाउल ( इसमें समर सीजन में भारत के प्रसिद्ध आमों को मूसली और ताजे फल के साथ सर्व किया जाता है, इसे मटर-पनीर स्टफ्ड पराठा और काजू-चीज के साथ सर्व किया जाता है। यह पराठा सिंघाड़े के आटे से बना होता है।)

सलाद सेक्शन इंडियन स्ट्रीट फूड से इंस्पायर्ड है। इसमें फ्रेश इंग्रीडिएन्स का इस्तेमाल कर लाइट मील या क्विक ऐपेटाइजर तैयार किए जाते हैं। इन विकल्पों में चिकन टिक्का सलाद (इसमें मिक्स ग्रीन्स, शिमला मिर्च, अचार प्याज को काजू पुदीने के साथ परोसा जाता है), शकरकंडी तरबूज सलाद ( इसमें भुना हुआ शकरकंद, तरबूज, मिश्रित साग, भुने हुए कद्दू के बीज, एक जिनी सिट्रस ड्रेसिंग के साथ परोसा जाता है)।

गेस्ट आमतौर पर ऐपेटाइजर के साथ अपने भोजन की शुरुआत करना पसंद करते हैं। वे ट्राई-ग्रेन पापड़ी चाट मेलडी (इसमें कुट्टू, ज्वार, बाजरा से बनी पापड़ी को दही, इमली की चटनी के साथ सर्व किए जाता है), बीटरूट लोटस स्टेम टिक्की चाट (इसमें सुपारी और कमल के साथ बनाई जाने वाली सुपर फूड टिक्की को )

दही, चटनी और लोटस चिप्स के साथ परोसा जाता है, इसमें शाकाहारी विकल्प भी उपलब्ध है),  बेक्ड दाल समोसा को चटनी ट्रायो के साथ सर्व किया जाता है  (या एक पारम्परिक व्यंजन का हेल्दी रूप है)। मांसाहारी हरियाली मुर्ग टिक्का (भारतीय मसालों से चिकन, पुदीना और धनिया के साथ बनाया चिकन टिक्का) चुन सकते हैं या एक मिनी कुट्टू ब्रेड पर मटन गलौटी चुन सकते हैं, जिसमे मुंह में रखते ही घुल जाने वाले नरम और स्वादिष्ट कबाब परोसे जाते हैं।

मैन कोर्स में नॉन वेजीटेरियंस चिकन चेट्टीनाड (नारियल, नट्स और15 भुने हुए मसालों के साथ तैयार सुगंधित करी परोसी जाती है), चिकन मस्का मसाला (टमाटर मखनी ग्रेवी में बना रसीला मसालेदार चिकन) और टमाटरपप्पू (इसमेंसाधारण  दाल को नारियल तेल, टमाटर के साथ साउथ इंडियन हर्ब्स के साथ पकाया जाता है), कथल क्विनोआ बिरयानी (इसमें लाइट बिरयानी को कटहल, रायता और सालन के साथ परोसा जाता है) जैसे विकल्पों को चुन सकते हैं। डिनर स्पेशल में पारसी चिकन धांसक खास है जिसमे मौसमी सब्जियों के साथ दाल में चिकन धीमी गति से पकाया जाता है। इसके साथ ही लखनवी काजू मटन कोरमा भी बेहद खास डिश है, जिसमे बोनलेस मटन को केसर के साथ कोरमा ग्रेवी में पकाया जाता है।

फैबकैफे का ड्रिंक मेनू पारंपरिक शीतल पेय जैसे आम पन्ना (मसालों और कच्चे आम से बना) के साथ शुरू होता है। इस मेनू में कोकम नारियल (नारियल के दूध, ताड़ के गुड़ और कोकम से बना) भी शामिल है। फैबकैफे के पास स्मूथी और शेक्स भी है, जिन्हे ताजे फलों और प्राकृतिक सामग्री से बनाया जाता है। इसके साथ ही कोम्बुचा से चुनने के लिए भी विकल्प है। इसके साथ ही फैबकैफे ने स्लो प्रेशर जूस भी इंट्रोड्यूस किया है जिसमे नारियल पानी, एलोवेरा, संतरा, अनानास और चिया बीज से बना ग्लो हाइड्रेशन शामिल है। फैबकैफे के कॉफी मेनू में देश की कुछ बेहतरीन कॉफी शामिल हैं।

मीठे के बिना कोई भी भोजन पूरा नहीं होता इसलिए फैबकैफे के डेजर्ट मेनू में केरेमलाइज्ड बनाना केक (अनाज रहित केक, जो केले के आटे और पके केरेमलाइज्ड बनाना के साथ बनाता है) और हिमालयन ऑर्गेनिक शहद और वॉलनट टार्ट (वॉलनट टार्ट, शहद और घी के साथ बनता है)  जैसे विकल्प खाने के शौकीनों के लिए दिए गए है।

फैबकैफे ने बच्चों के लिए भी हेल्दी और इनोवेटिव फूड ऑप्शंस तैयार किए है। बच्चे केशु-चीज और टमाटर सौसे के साथ मिनी इडली और फ्रूट्स और बेक्ड पोटेटो स्माइली के साथ गुड़ की चाशनी वाले पैनकेक जैसे ऑप्शंस में से अपनी मनपसंद डिश चुन सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button