Uncategorized

फिनो पेमेंट्स बैंक ने शॉप इंश्योरेंस पॉलिसी प्रस्तुत करने के लिए गो डिजिट के साथ एक्सक्लुसिव साझेदारी की

• फिनो पेमेंट्स बैंक ने शॉप इंश्योरेंस पॉलिसी प्रस्तुत करने के लिए गो डिजिट के साथ एक्सक्लुसिव साझेदारी की
• छोटे व मध्यम व्यवसाय के मालिक अब गो डिजिट के कॉर्पोरेट एजेंट, फिनो से बीमा उत्पाद खरीदने के लिए नामांकन करा सकेंगे
• यह बीमा पॉलिसी 550 रु. से शुरू होने वाले मामूली वार्षिक बीमा प्रीमियम के साथ प्रस्तुत की जाएगी

गोंडा, फिनो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (‘‘फिनो बैंक’’ या ‘‘बैंक’’) ने आज घोषणा करके बताया कि इसने छोटे व मध्यम व्यवसाय मालिकों को शॉप इंश्योरेंस पॉलिसी प्रदान करने के लिए भारत की सबसे तेजी से बढ़ती हुई सामान्य बीमा कंपनियों में से एक, गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस के साथ साझेदारी कर ली है। फिनो ने गो डिजिट के एक कॉर्पोरेट एजेंट के रूप में गठबंधन किया है।
इस उत्पाद का लॉन्च गोंडा में जेल रोड स्थित फिनो के क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया। लॉन्च के कार्यक्रम में सचिन कुमार, ज़ोनल हेड; आशीष गुप्ता , रिजनल हेड एवं फिनो बैंक के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
इस गठबंधन द्वारा छोटे व मध्यम व्यवसाय किसी भी अनपेक्षित घटना के घटित होने पर डिजिट की माई बिज़नेस पॉलिसी का लाभ उठा सकेंगे। यह पॉलिसी एक साल के लिए वैध होगी और इसमें चोरी, भूकंप, आग, बिजली, तूफान, बाढ़, दंगों आदि से स्टॉक या इन्वेंटरी को होने वाले नुकसान को कवर किया जाएगा। इस पॉलिसी में इन-बिल्ट कवरेज जैसे मनी-इन-सेफ, मनी-इन-ट्रांज़िट आदि भी शामिल होंगे।
छोटे एवं मध्यम व्यवसाय फिनो बैंक के मजबूत ग्राहक आधार और इसके सुस्थापित मर्चैंट नेटवर्क का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। फिनो बैंक के ग्राहक गो डिजिट द्वारा प्रस्तुत पॉलिसी केवल 550 रु. (3 लाख रु. के सम इंश्योर्ड के लिए) के वार्षिक प्रीमियम पर खरीद सकेंगे। प्रीमियम बढ़कर 2,600 रु. (15 लाख रु. के सम इंश्योर्ड के लिए) तक जाता है। इसके द्वारा ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार बीमा कवर ले सकेंगे।
फिनो पेमेंट्स बैंक के ईवीपी (नॉर्थ), दर्पण आनंद ने कहा, ‘‘साझेदारियों की मदद से इनोवेशन फिनो की कार्यप्रणाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमारे अपने उत्पादों के साथ, हम अपने उन ग्राहकों को लाभ पहुंचाने के लिए पार्टनर प्रस्तुतियां लेकर आते हैं, जो बैंकिंग सुविधाओं की कमी के कारण उपयोगी वित्तीय उत्पाद उपलब्ध नहीं कर पाते। डिजिट की माई बिज़नेस पॉलिसी (शॉप इंश्योरेंस पॉलिसी) डिजिट इंश्योरेंस के साथ हमारे मौजूदा सहयोग को आगे बढ़ाएगी। यह हमारे विस्तृत वितरण नेटवर्क द्वारा छोटे व्यवसाय के मालिकों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक सही कदम है। दोनों कंपनियों के टेक्नॉलॉजी प्लेटफॉर्म द्वारा बीमा खरीदने और क्लेम को दर्ज कराके सैटेल कराने की प्रक्रिया ग्राहकों के लिए बहुत आसान हो जाएगी।’’
नलिनी वेंकट, हेड – इंस्टीट्यूशनल बिज़नेस, डिजिट इंश्योरेंस ने कहा, ‘‘सही उत्पादों की उपलब्धता की कमी की वजह से बीमा के फायदे छोटी जगहों तक पूरी तरह से नहीं पहुंच पाए हैं। फिनो पेमेंट्स बैंक का गांवों में फैला विस्तृत वितरण नेटवर्क हमें अपने बीमा उत्पादों को इन बाजारों में ले जाने का अवसर देगा। डिजिट के बहुत तेजी से क्वोटेशन बनाने, हाथों-हाथ पॉलिसी जारी करने और टेक्नॉलॉजी की मदद से क्लेम के आकलन से शॉपकीपर्स को बहुत सुगम अनुभव प्राप्त होगा। यह बीमा कवरेज उनकी इन्वेंटरी और परिसर को समग्र कवरेज प्रदान करेगा। हमारा मानना है कि फिनो के साथ हमारा गठबंधन शॉपकीपर के परिवेश का विकास करेगा और छोटे शहरों व कस्बों में बीमा सेवाओं की कमी को प्रभावशाली तरीके से पूरा करेगा।’’
फिनो पेमेंट्स बैंक के ज़ोनल हेड(पश्चिम और मध्य उत्तर प्रदेश), सचिन कुमार ने कहा, ‘‘ग्राहक उत्तर प्रदेश के पश्चिम और मध्य इलाके में फैले हमारे ५५,००० से ज्यादा बैंकिंग प्वाईंट्स से किसी में भी जाकर डिजिट इंश्योरेंस की शॉप इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए नामांकन एक पेपरलेस प्रक्रिया द्वारा हाथों-हाथ करा सकते हैं। फिनो प्वाईंट या मर्चैंट स्थानीय किराना स्टोर, मेडिकल शॉप, डेयरी आउटलेट या मोबाईल रिपेयर शॉप होते हैं। ये प्वाईंट खासकर ग्रामीण इलाकों में डिजिटल बैंकिंग सेवाओं को अपनाए जाने और उनके उपयोग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।’’
पूरे उत्तर प्रदेश मैं फिनो बैंक के 1 लाख के उपर शहरी तथा ग्रामीण इलाके बैंकिंग पॉईन्ट है
ग्राहक इन स्थानीय बैंकिंग प्वाईंट्स पर नया बैंक खाता खोल सकते हैं, पैसे जमा कर सकते हैं या निकाल सकते हैं, पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं और बिल का भुगतान कर सकते हैं। वो थर्ड पार्टी प्रस्तुतियों जैसे गोल्ड लोन, सामान्य बीमा का लाभ उठा सकते हैं और लोन की ईएमआई भी चुका सकते हैं।
शॉप इंश्योरेंस पॉलिसी डिजिट इंश्योरेंस के साथ फिनो बैंक की तीसरी प्रोडक्ट पार्टनरशिप है। यह बैंक डिजिट के साथ गठबंधन में मोटर एवं सामूहिक स्वास्थ्य बीमा पहले से प्रदान कर रहा है। फिनो बैंक डिजिट के उत्पाद थर्ड पार्टी के रूप में प्रदान करता है और नॉन-रिस्क आधार पर रिफरर के रूप में काम करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button