चंद्रा एजुकेशनल के मंच पर मेधावियों का हुआ सम्मान

चंद्रा एजुकेशनल के मंच पर मेधावियों का हुआ सम्मान
मौजूदा दौर में शिक्षा के साथ-साथ मानसिक रूप से भी सशक्त रहने की दी गई सलाह
लखनऊ शुक्रवार 7 जनवरी। शिक्षण जगत की अग्रणीय संस्थान चंद्रा एजुकेशन ने शुक्रवार 7 जनवरी को मेधावी छात्र-छात्राओं को डिग्री दे कर सम्मानित किया। निरालानगर के जे.सी. गेस्ट हाउस में आयोजित इस सम्मान समारोह में विधायक डॉ.नीरज बोरा को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। अलीगंज स्थित चंद्रा एजुकेशनल संस्थान की ओर से एम.बी.ए, एन.टी.टी. और बी.एड. की डिग्रियों का वितरण किया गया।
समारोह की शुरुआत पारंपरिक रूप से ज्ञान की देवी मां सरस्वती की वंदना से किया गया। उसमें कवयित्री ज्योति गुप्ता ने स्वरचित वाणी वंदना पेश की। सांस्कृतिक कार्यक्रम अन्य आकर्षण बने। इस आयोजन की विशेषता यह भी रही कि कोरोना के दौर में प्रतिभागियों को शिक्षा के साथ-साथ कैसे मनोवैज्ञानिक दबावों से भी मुक्त हो, इसके लिए जरूरी सलाह दी गई। मनोचिकित्सक डॉ.दीपाली और डॉ. आकृति अग्रहरि ने संयम और धैर्य को सबसे बड़ी सफलता की कुंजी बताया।
सम्मान समारोह के आयोजक डॉ.नरेश चंद्रा ने कहा कि मौजूदा वैश्विक बाजार और परिस्थितियों के अनुरूप देश तेजी से अपने को बदल रहा है। ऐसे में शिक्षा जगत भी अछूता नहीं रह गया है। इसलिए उनका चन्द्रा एजुकेशल संस्थान भी न केवल आधुनिक शिक्षा पद्यति को अपना रहा है बल्कि छात्र-छात्राओं को उनके आगामी जीवन के लिए मानसिक रूप से भी तैयार कर रहा है। सम्मान समारेाह में उपस्थित संस्थान के भागीदारी अपग्रेड एजुकेशन के प्रदेश अध्यक्ष अंकुर सिंह ने संस्थान की आधुनिक पद्यति के बारे में जानकारी दी। समारोह में मुख्य वक्ता सी.एम.एस के विधिक सलाहकार एस.एल.वैश्य और विशिष्ट अतिथि डॉ.कीर्ति आहूजा, डॉ.सत्य प्रकाश, पूर्व आई.एफ.एस टी.एन.कौशल, राष्ट्रीय कवि वेद बाजपेयी और समाज सेवी डॉ.अजय गुप्ता, मणिकुंडल सेवा संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवधेश कौशल, नर्मदेश्वर महादेव मंदिर निराला नगर के प्रमुख अभिषेक अग्रवाल सहित आशुतोष गुप्ता, गोपाल द्विवेदी उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया गया। सम्मान समारेाह में श्वेता वर्मा, प्रीति मिश्रा, रिजवान, शुभम वर्मा, पूजा गुप्ता, विनोद गुप्ता, अश्वनी गुप्ता, डॉ.शिवांशु अवस्थी, प्रगति अवस्थी, कुशाग्र कौशल, पीहू गुप्ता, विकास, रवि भटनागर, श्रवण सक्सेना, गौरव सिंह, सुनाली शाक्य, अनूप शुक्ल, दिव्यांश सहित अन्य मौजूद रहे।




