उत्तर प्रदेशलखनऊ

हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव में नन्हे मुन्ने बच्चों ने प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन जीता

हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव में नन्हे मुन्ने बच्चों ने प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन जीता

15 दिसंबर 2024:

लखनऊ । कानपुर रोड आशियाना स्मृति उपवन में आयोजित माँ गायत्री जन सेवा संस्थान एवं नीशू वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव में विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता मयंक जोशी महोत्सव अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह व गुंजन वर्मा ने सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सांस्कृतिक संध्या में रुद्राक्ष वेलफेयर सोसाइटी मुक्त्ता श्रीवास्तव के संयोजन में ऑलमाइटी चिल्ड्रन एकेडमी के बच्चों ने प्रस्तुति दी।सर्वप्रथम गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। गणेश वंदना के उपरांत चक धूम धूम… गाने पर बच्चों द्वारा ग्रुप डांस करके मन जीता वही राम सिया राम… ग्रुप नृत्य की प्रस्तुति देकर बच्चों ने मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम के अगले सोपान में मेरी मां गाने पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने प्रस्तुति देकर दर्शकों को भाव विभोर किया अंत में बच्चों द्वारा आओ दोस्तों तुमको बताएं पर्यावरण के बारे में …. गीत पर नृत्य से लोगों को पर्यावरण बचाओ का उपदेश दिया। तेरी मिट्टी में मिल जावा नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों में देश प्रेम का जोश भरा। कार्यक्रम के अगले पड़ाव में रिषम, प्रिशा, अमायरा, शानवी, सुविज्ञा, काव्या, अरिका ने हरे कृष्णा हरे कृष्णा ….पर नृत्य प्रस्तुति से दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। सांस्कृतिक मंच से रंगारंग कार्यक्रम में आद्री बिष्ट,कनिष्का और साध्वी सिंह ने डांस की प्रस्तुति दी। क्रेजी किया रे …..चांदनी, पृथ्वी, अनन्या व कनिष्का ने नृत्य कर समां बांधा। इस अवसर पर महोत्सव समिति के रणवीर सिंह ,विनय दुबे,मनोज सिंह चौहान, हेमू चौरसिया एवं मोनालिसा उपस्थित रहे। मंच का संचालन प्रदीप शुक्ला और मनीष पण्डित ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button