उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में ‘द होटल सेलेस्टियल मेनोर’ का हुआ भव्य शुभारंभ

लखनऊ में ‘द होटल सेलेस्टियल मेनोर’ का हुआ भव्य शुभारंभ

बॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकार गुलशन ग्रोवर, शाहबाज खान, रजा मुराद और कॉमेडियन एहसान कुरैशी रहे मौजूद

मुख्य अतिथि माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण, उत्तर प्रदेश सरकार श्री असीम अरूण जी ने फीता काटकर किया उद्घाटन
– उद्घाटन कार्यक्रम में नज़र आए फिल्म और टीवी सीरियल्स के स्टार
– लखनऊ के पॉश एरिया में स्थित है द होटल सेलेस्टियल मेनोर
– फोर स्टार सुविधाओं से सुसज्जित है द होटल सेलेस्टियल मेनोर

लखनऊ, : ओमैक्स हजरतगंज गोमतीनगर में स्थित द होटल सेलेस्टियल मेनोर ने अपनी भव्य उपस्थिति के साथ लखनऊ के होटल उद्योग में एक नए युग की शुरुआत की है। यह 4-सितारा होटल अपने अतिथियों को उच्चतम स्तर की सुविधा और सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है| उद्घाटन मुख्य अतिथि माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण, उत्तर प्रदेश सरकार श्री असीम अरूण जी, प्रसिद्ध बॉलीवुड कलाकार श्री रजा मुराद, प्रसिद्द इंडियन एक्ट्रेस और मॉडल मिस मुग्धा गोडसे, बॉलीवुड कलाकार और प्रसिद्ध कॉमेडियन श्री एहसान कुरैशी, हिंदी फिल्मों और टीवी सीरियल्स के प्रसिद्ध कलाकार श्री शाहबाज खान, हिंदी फिल्मों के मशहूर एक्टर श्री इमरान खान, टीवी सीरियल्स की प्रसिद्ध अभिनेत्री मिस टीना दत्ता, टीवी सीरियल्स की प्रसिद्ध कलाकार श्रीमती आरती सिंह और साथ ही हिंदी, भोजपुरी और मराठी फिल्म्स और सीरियल्स की प्रसिद्ध कलाकार अभिनेत्री पाखी हेगडे द्वारा फीता काटकर किया गया। द होटल सेलेस्टियल मेनोर के डायरेक्टर श्री मनीष वर्मा ने बताया कि होटल को खासतौर पर रोमन थीम पर बनाया गया है ताकि यहां पर आने वाले अतिथि रोमन संस्कृति का अनुभव ले सकें। होटल में स्थित रेस्टोरेंट में कई विशेष लजीज व्यंजन परोसे जाएंगे। द होटल सेलेस्टियल मेनोर आधुनिक सुविधाओ से भरपूर है और उच्चतम स्तर की सेवा इसे लखनऊ में एक अद्वितीय और आकर्षक विकल्प बनाती है।
फोर स्टार सुविधाओं से सुसज्जित है होटल सेलेस्टियल
निदेशक श्री अचल गुप्ता और श्री मनीष ललचंदानी कहते हैं कि द होटल सेलेस्टियल मेनोर की शुरुआत 100 कमरों के साथ हुई है। जो आराम और सुविधा के उच्चतम मानकों को पूरा करते हैं । साथ ही 800 से 1000 लोगों की क्षमता के साथ ओपन एरिया बैंकेट है जो पार्टी इत्यादि विभिन्न प्रकार के आयोजनों के लिए उपयुक्त हैं। द होटल सेलेस्टियल मेनोर में उपस्थित सैलून और पूल एरिया आराम और मनोरंजन के लिए अतिथियों को विशेष अनुभव प्रदान करता है। फाइन डाइन रेस्तरां, जो विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के साथ एक अद्वितीय भोजन का अनुभव देता है।
महेंद्र खैरिया जिन्हें शेफ खैरिया के नाम से भी जाना जाता है। होटल द सेलेस्टियल मेनोर के उद्घाटन के अवसर पर उन्होंने खाने के विभिन्न व्यंजनों में अपने हाथों का जादू दिखाया । शेफ खैरिया के द्वारा बनाए गए विभिन्न व्यंजनों का स्वाद चखकर मेहमान मंत्रमुग्ध हो गए । इस दौरान सबसे फेमस लखनवी कबाब में भी शेफ खैरिया के हाथों के जायके ने मेहमानों को खूब आकर्षित किया । शेफ खैरिया को PCTE के द्वारा 2022 में इनोवेटिव शेफ ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी प्राप्त हो चुका है।
द होटल सेलेस्टियल मेनोर लखनऊ के हृदय में स्थित है, जो शहर के प्रमुख आकर्षणों और व्यवसायिक केंद्रों से आसानी से पहुंचा जा सकता है। होटल की आधुनिक सुविधाएं और उच्चतम स्तर की सेवा इसे लखनऊ में एक अद्वितीय और आकर्षक विकल्प बनाती है
होटल सेलेस्टियल अपने मेहमानों को एलीट सुविधाएं प्रदान करेगा। जिसमें 24 घंटे फ्रंट डेस्क और रूम सर्विस, बिजनेस सेंटर और मीटिंग रूम, उपलब्ध है।
प्राइम लोकेशन के साथ है एक्सीलेंट कनेक्टिविटी
द होटल सेलेस्टियल मेनोर लखनऊ की सबसे प्राइम लोकेशन ओमेक्स हजरतगंज में स्थित है। यह लोकेशन 112 डायल पुलिस हेडक्वार्टर और इकाना स्टेडियम से काफी करीब है। साथ ही यह प्रॉपर्टी शहीद पथ फ्लाईओवर के निकट स्थित है जो रायबरेली रोड, कानपुर रोड के साथ फैजाबाद मार्ग और सुल्तानपुर मार्ग को जोड़ता है। अपनी प्राइम लोकेशन के साथ उत्कृष्ट कनेक्टिवी के लिए भी होटल द सेलेस्टियल मेनोर जाना जाता है। यहां से चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट मात्र 20 मिनट की ड्राइव लोकेशन पर स्थित है। और यह प्रॉपर्टी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से भी मात्र 20 मिनट की दूरी पर है।
टूर डेस्टिनेशन के साथ मॉडल शहर लखनऊ के प्रमुख शॉपिंग और एंटरटेनमेंट जोन्स भी द होटल सेलेस्टियल मनोर से मात्र 10 मिनट की दूरी के रेडियस में स्थित हैं। लखनऊ के प्रमुख आकर्षण जैसे इकाना स्टेडियम और फ़ीनिक्स पलासियो के साथ व्यवसायिक केंद्र जैसे कि गोमतीनगर और हजरतगंज आदि द होटल सेलेस्टियल मेनोर के नजदीकी आकर्षण हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button