उत्तर प्रदेशफ़ैज़ाबाद
कोतवाली रूदौली की भेलसर चौकी क्षेत्र में हुई लूट की घटना
रिपोर्टअब्दुल जब्बार एडवोकेट के साथ डाक्टर मोहम्मद शब्बीर
शक के आधार पर गुस्साए ग्रामीणों ने फेरी करने वाले 4 युवकों को पीटकर किया पुलिस के हवाले
भेलसर (फैजाबाद)। रुदौली कोतवाली की भेलसर चौकी से चंद कदम की दूरी पर बेखौफ बदमाशों ने गुरुवार की बीती रात लगभग 12:30 बजे परिवार वालो को बंधक बनाकर सोने चांदी के जेवर सहित नकदी लूट ले गए और मानीटरिंग कर रही चौकी पुलिस व डायल 100 को भनक तक नही लग सकी।
सुबह घटना की जानकारी होने पर कोतवाल रुदौली जयबीर सिंह,सीओ अरविन्द चौरसिया व एसपी ग्रामीण संजय कुमार ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।वहीं भेलसर गांव में कमरा लेकर रह रहे चार फेरी वालो को गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर पुलिस को सौप दिया।जिन्हेँ पुलिस मेड़िकल के लिए चारो को सीएचसी रुदौली ले गई जहा पर डाक्टरों ने चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।




