उत्तर प्रदेशलखनऊ

जिओ सिनेमा और डिज्नी प्लस हॉटस्‍टार का मिलन, भारत में मनोरंजन और स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग का नया अनुभव

जिओ सिनेमा और डिज्नी प्लस हॉटस्‍टार का मिलन, भारत में मनोरंजन और स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग का नया अनुभव

लखनऊ,– हाल ही में वायकाॅम 18 और स्टार इंडिया के विलय से बने जिओ स्टार ने जिओ हॉटस्‍टार लॉन्च किया है। इस प्लेटफॉर्म पर जिओ सिनेमा और डिज्नी प्लस हॉटस्‍टार जैसे दो प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म एक साथ आ गए हैं। करीब 3 लाख घंटे के मनोरंजन, लाइव स्पोर्ट्स कवरेज और 50 करोड़ से अधिक यूजर्स के साथ जिओ स्टार मनोरंजन की दुनिया को नए आयाम देने और दर्शकों के लिए हैशटैग इंफिनिटी पाॅसिबिलिटी के द्वार खोलने के लिए तैयार है।
लॉन्च के अवसर पर जिओ स्टार के डिजिटल सीईओ किरण मणि ने कहा, ” जिओ स्टार का मकसद भारत के हर व्यक्ति तक प्रीमियम मनोरंजन पहुंचाना है। हमारा वादा है – हैशटैग इनफिनिटी पाॅसिबिलिटी , जिससे मनोरंजन सबका हक बने। हम एआई-ड्रिवन कंटेंट सुझाव और 19 भाषाओं में स्ट्रीमिंग के जरिए दर्शकों को बेहतरीन एक्सपीरियंस देंगे।”
प्रीमियम मनोरंजन को सभी के लिए सुलभ बनाने के अपने वादे के अनुरूप, जिओ स्टार ने सभी को आमंत्रित किया है कि वे बिना किसी सब्सक्रिप्शन के अपने पसंदीदा शो, फिल्में और लाइव स्पोर्ट्स का आनंद लें। जो लोग बिना रुकावट और बेहतर अनुभव चाहते हैं, उनके लिए जिओ हॉटस्‍टार ने सिर्फ ₹149 प्रति तिमाही के किफायती सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किए हैं। । मौजूदा जिओ सिनेमाऔर डिज्नी प्लस हॉटस्‍टार यूजर्स आसानी से अपने सब्सक्रिप्शन को जिओ हॉटस्‍टार में बदल सकते हैं।
जिओ हॉटस्‍टार 10 भाषाओं में 1.4 अरब भारतीयों के लिए खास तौर पर तैयार की गई कंटेंट लाइब्रेरी के साथ मनोरंजन को नया स्वरूप दे रहा है। इसमें टीवी प्रोग्राम, ऑरिजिनल वेब शोज़, रियलिटी एंटरटेनमेंट, ब्लॉकबस्टर फिल्में, एनीमे और इंटरनेशनल प्रीमियर शामिल हैं।
इसके अलावा, प्लेटफॉर्म ने ‘स्पार्कस’ नाम की पहल शुरू की है, जो भारत के सबसे बड़े डिजिटल क्रिएटर्स को इनोवेटिव और इंटरएक्टिव तरीके से सामने लाएगी।
जिओ स्टार के एंटरटेनमेंट सीईओ, केविन वाज़ ने कहा, “जिओ हॉटस्‍टार डिजिटल एंटरटेनमेंट के लिए एक नया मानदंड स्थापित कर रहा है। हमारा उद्देश्य हर भारतीय को उनकी भाषा और पसंद के अनुसार कंटेंट उपलब्ध कराना है, ताकि हर कोई अपनी पसंद का मनोरंजन पा सके।”खेल और लाइव इवेंट्स का सबसे बड़ा गढ़
जिओ हॉटस्‍टार खेल प्रेमियों के लिए एक अनोखा अनुभव लेकर आया है। यहां हर तरह के दर्शकों को इंटरएक्टिव और इमर्सिव अनुभव मिलेगा, चाहे वे क्रिकेट के शौकीन हों या अन्य खेलों के।
प्लेटफॉर्म आईसीसी ईवेंटस , आईपीएल और वीमेंस प्रीमियर लीग जैसे बड़े इवेंट्स के साथ जमीनी स्तर के क्रिकेट जैसे इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग को भी दिखाएगा।

जिओ हॉटस्‍टार का खास फीचर इसका शानदार स्ट्रीमिंग अनुभव है, जिसमें 4के स्ट्रीमिंग, एआई-पावर्ड इनसाइट्स, लाइव स्टैट्स, मल्टी-एंगल व्यू और खास ‘कल्चर’ और ‘स्पेशल इंटरेस्ट’ फीड्स शामिल हैं।
खेलों में प्लेटफॉर्म की परिवर्तनकारी भूमिका पर जोर देते हुए, जिओ स्टार के स्पोर्ट्स सीईओ, संजोग गुप्ता ने कहा, “भारत में खेल सिर्फ एक खेल से कहीं अधिक है – यह जुनून, गर्व और एक साझा अनुभव है जो लाखों लोगों को एकजुट करता है।

हैशटैग इंफिनिटी पाॅसिबिलिटी वाला ब्रांड
जिओ हॉटस्‍टार की नई ब्रांड पहचान इसके असीमित मनोरंजन के दृष्टिकोण को दर्शाती है। ‘बिग बैंग’ एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है, जबकि ‘रिपल्स’ ऊर्जा, बदलाव और इनोवेशन का संकेत देते हुए बाहर की ओर फैलते हैं।

मनोरंजन से आगे बढ़कर, जिओ हॉटस्‍टार ब्रांड्स और विज्ञापनदाताओं के लिए नए अवसर लेकर आया है। अपने बड़े दर्शक वर्ग, आधुनिक विज्ञापन विकल्पों और डेटा आधारित व्यक्तिगत अनुभवों के साथ, यह प्लेटफॉर्म व्यवसायों को उपभोक्ताओं से जुड़ने के अनोखे तरीके प्रदान करता है।

जिओ हॉटस्‍टार न सिर्फ मनोरंजन की दुनिया को नई दिशा दे रहा है, बल्कि दर्शकों, क्रिएटर्स और ब्रांड्स के लिए असीमित संभावनाओं के द्वार भी खोल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button