उत्तर प्रदेशलखनऊ

निहारिका साहित्य मंच कंट्री ऑफ़ इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट ने किया पथ प्रदर्शक सम्मान समारोह का आयोजन

निहारिका साहित्य मंच कंट्री ऑफ़ इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट ने किया पथ प्रदर्शक सम्मान समारोह का आयोजन

कवि,कवयित्रियों,पत्रकारों एवं समाजसेवियों को किया गया सम्मानित

 

डॉ रीमा सिन्हा की स्वर्गीय माँ आशा देवी की जयंती मनाई गई

लखनऊ।निहारिका साहित्य मंच कंट्री ऑफ़ इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वाधान में मंच संस्थापिका डॉ रीमा सिन्हा की स्वर्गीय माँ आशा देवी की जयंती के उपलक्ष्य में पथ प्रदर्शक सम्मान का आयोजन किया गया। इसमें कवि,कवयित्रियों,पत्रकारों एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया गया।तत्पश्चात गीता सक्सेना जी ने सुमधुर वाणी में वंदना सुनायी। इसके बाद सभी ने माँ पर अपने वक्तव्य प्रस्तुत किये। संस्थापिका डॉ रीमा सिन्हा ने मंच का शानदार संचालन किया।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के महामंत्री अब्दुल वहीद जी एवं प्रिंट मीडिया वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मंच के अध्यक्ष श्री अज़ीज़ सिद्दीक़ी रहे।
कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले अतिथिगण गीता सक्सेना,मिठु रॉय,पूजा श्रीवास्तव,लक्ष्मी देवी, संध्या श्रीवास्तव,डॉ विभा प्रकाश,लुबना अख्तर,रुबीना आलम, गुरमीत कौर, श्री मिश्रा,साधना मिश्रा लखनवी,उमा लखनवी, प्रदक्षिणा मिश्रा, दीपिका, प्रीति तिवारी वसुंधरा,नितिन तिवारी,सरोज बाला सोनी,अब्दुल वहीद,परवेज़ अख्तर, एन आलम,जमील मलिक,मुजीब बेग,परमजीत कौर, शबाब नूर, सैयद ग़ुलाम, मोहम्मद इकराम आदि रहे।
यह कार्यक्रम लगभग 4 घंटे तक चला। माँ पर सिर्फ महिलाओं ने ही नहीं अपितु पुरुषों ने भी भाव विह्वल करने वाली प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में शबाब नूर के गीतों ने ज़बरदस्त शमा बांधा।उनका साथ दिया मिठु रॉय एवं गीता सक्सेना जी ने।कार्यक्रम में पत्रकार अदीबा ख़ान का जन्मदिन भी मनाया गया इस अवसर पर सभी अतिथियों ने उसे आशीर्वाद दिया।कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष अब्दुल अज़ीज़ सिद्दीक़ी एवं संस्थापिका डॉ रीमा सिन्हा ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उल्लेखनीय है निहारिका साहित्य मंच कंट्री ऑफ़ इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट के द्वारा समय समय पर निःशुल्क साहित्यिक,सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजन करवाये जाते हैं।अध्यक्ष श्री सिद्दीक़ी एवं संस्थापिका डॉ रीमा सिन्हा की देख रेख में यह मंच नित नये आयाम स्थापित कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button