उत्तर प्रदेशफ़ैज़ाबाद
मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन की विलादत जन्मदिन के मौके पर शरबत की सबील लगाए अंजुमन आबिदिया के मेंबरान

रिपोर्ट साजिद हुसैन
फ़ैज़ाबाद।मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन की विलादत जन्मदिन के मौके पर पूरी दुनिया में खुशी मनाई जा रही है और मुबारकबाद पेश की जा रही है इसी कड़ी में आज फैजाबाद में भी इमाम हुसैन के नाम की शरबत की सबील और नजरों का सिलसिला जारी है।
फैजाबाद में भी सुबह से इमाम हुसैन के नजरों का का सिलसिला जारी है लोग एक दूसरे को गले मिलकर बधाइयां और मुबारकबाद दे रहे हैं इसी कड़ी में फैजाबाद की चौक मस्जिद हसन रजा खान के सामने खजूर मस्जिद गुदरी बाजार के सामने इमाम हुसैन के नाम की शरबत की सबीललगाई गई जिसमें हर वर्ग हर मजहब ए मिल्लत के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।



