उत्तर प्रदेशलखनऊ

पोको C71: सेगमेंट के अल्टीमेट ब्लॉकबस्टर ने बाजार में रखा कदम

पोको C71: सेगमेंट के अल्टीमेट ब्लॉकबस्टर ने बाजार में रखा कदम

लखनऊ, 8 अप्रैल 2025: परफॉर्मेंस-फोकस्ड टेक ब्रांड पोको ने बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में अपनी नई पेशकश पोको C71 लॉन्च कर दी है। बेहतरीन डिस्प्ले, दमदार फीचर्स और अत्याधुनिक परफॉर्मेंस के साथ यह स्मार्टफोन अपने मूल्य वर्ग में एक नई मिसाल कायम करता है।
सिर्फ ₹6,499 में, पोको C71 सेगमेंट का पहला स्मार्टफोन है जो 6.88 इंच का एचडी+ डिस्प्ले, 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट और TÜV Rheinland ट्रिपल आई प्रोटेक्शन जैसी प्रीमियम विशेषताएं पेश करता है। वेट टच डिस्प्ले तकनीक के साथ यह फोन गीले हाथों या हल्की बारिश में भी सटीक टच रिस्पॉन्स देता है।
रिफाइंड, स्टाइलिश कैमरा डेको के साथ स्लीक फ्लैट फ्रेम डिवाइस को एक प्रीमियम लुक और फील देता है, जो इसे अपने सेगमेंट में सबसे अलग बनाता है। एक प्रीमियम गोल्डन रिंग कैमरा डेको और बोल्ड, आकर्षक लुक के लिए एक खास स्प्लिट-ग्रिड डिज़ाइन की विशेषता है। केवल 8.26 मिमी पतला होने से यह एक आरामदायक पकड़ प्रदान करता है, जिससे पूरे दिन सहज हैंडलिंग की जा सकती है। गोल्ड, ब्लू और ब्लैक जैसे तीन शानदार रंगों में उपलब्ध पोको C71 एक डायनेमिक पैकेज में खूबसूरती और परफॉर्मेंस दोनों प्रदान करता है।
एक मजबूत ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 12GB डायनेमिक रैम (6GB+6GB वर्चुअल) पर चलने वाला, पोको C71, 36 महीने तक बिना किसी रुकावट के शानदार अनुभव प्रदान करता है। इस फोन में एंड्रॉयड 15 आउट-ऑफ-द-बॉक्स के साथ एक साफ-सुथरे, बिना किसी रुकावट के फोन इस्तेमाल करने का अनुभव और 2+4 साल के सॉफ़्टवेयर अपडेट का फायदा मिलता है। बजट स्मार्टफोन कटेगरी में एक दुर्लभ विशेषता है। इतनी ही नहीं, अगर आप कीमती पलों को कैद करना पसंद करते हैं, C71 का 32MP डुअल रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा सभी परिस्थितियों में शानदार, उच्च गुणवत्ता वाले शॉट्स ले सकता है। इसके अलावा, डिवाइस 5200mAh की बैटरी और 15W फ़ास्ट चार्जिंग से लैस है, जो पूरे दिन बिना किसी परेशानी के चल सकती है।
लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, पोको इंडिया के कंट्री हेड हिमांशु टंडन ने कहा, “हम नए पोको C71 को पेश करते हुए रोमांचित महसूस कर रहे हैं। यह एक ऐसा डिवाइस है जो पावर, परफॉरमेंस और इनोवेशन का प्रतीक है। यह फोन बजट स्मार्टफोन सेगमेंट को नई पहचान देता और उसकी सीमाओं को आगे बढ़ाताहै। इंडस्ट्री-लीडिंग 120Hz डिस्प्ले, 12GB डायनेमिक रैम की ताकत और लेटेस्ट एंड्रॉयड 15 के साथ एक किफायती कीमत पर, C71 बिल्कुल वही प्रदान करता है जो हमारे उपयोगकर्ता स्मार्टफोन में चाहते हैं। किफायती होने के बावजूद इसमें क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया गया है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button