मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मिल्कीपुर में विधायक चन्द्रभानु पासवान की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन

मिल्कीपुर। अयोध्या जनपद के मिल्कीपुर क्षेत्र में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत एक भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्थल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मिल्कीपुर में आयोजित इस समारोह में कुल 190 जोड़ियों का विधि-विधान से विवाह संपन्न हुआ।

मीडिया से बात करते हुए विधायक चन्द्रभानु पासवान ने कहा हमारी सरकार का मकसद गरीबों वंचितों की सहायता करना है जिसके तहत इस तरह की योजना भाजपा सरकार की तरफ़ से चलाई जा रही है जिससे हमारी बहनों का विवाह कुशलता पूर्वक संपन्न हो पाया है।
इस अवसर पर मिल्कीपुर ब्लॉक से 65 जोड़ियां, हैरिंग्टनगंज ब्लॉक से 52 जोड़ियां, अमानीगंज ब्लॉक से 62 जोड़ियां, जबकि नगर पंचायत क्षेत्र से 8 जोड़ियां शामिल रहीं। इसके साथ ही अल्पसंख्यक समुदाय की 3 जोड़ियों का भी विवाह इस सामूहिक आयोजन में संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों को शासन की ओर से निर्धारित उपहार व सहायता राशि प्रदान की गई। आयोजन में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। पूरे समारोह का माहौल उत्सवपूर्ण एवं अनुशासित रहा।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए एक सराहनीय पहल है, जो सामाजिक समरसता और समानता को मजबूती प्रदान करती है।
उक्त अवसर पर जनदिन मौर्य पूर्व सांसद प्रतिनिधि, अशोक मिश्रा जिला पंचायत सदस्य ,बबलू पासी जिला पंचायत सदस्य, सरजू दुबे भाजपा नेता,गंगदीन रावत, सियाराम रावत, ब्रह्म प्रकाश शुक्ल, अमरेंद्र मौर्य मंडल अध्यक्ष कुमारगंज, संदीप चौधरी मंडल अध्यक्ष कुचेरा, विजय प्रकाश चौरसिया मण्डल अध्यक्ष हैरंग्टीनगंज आदि सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व आगंतुक मौजूद रहे।




