उत्तर प्रदेशलखनऊ

जल संरक्षण को लेकर प्रगति विचारधारा फाउंडेशन की अनोखी पहल – नीरस्नेह

जल संरक्षण को लेकर प्रगति विचारधारा फाउंडेशन की अनोखी पहल – नीरस्नेह

लखनऊ! सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था प्रगति विचारधारा फाउंडेशन पर्यावरण को लेकर विगत कई वर्षों से सफलतापूर्वक काम कर रही है इसी कड़ी में संस्था ने गिरते हुए भूजल स्तर को व पीने के पानी को लेकर एक नई मुहिम की शुरुआत की है नीरस्नेह । संस्था की अध्यक्ष नेहा खरे ने बताया कि हम प्रकृति की संतान है और हमें इसका संरक्षण अपने माता-पिता की तरह करना चाहिए। संस्था हमेशा पर्यावरण के लिए अग्रणी बनकर कार्य करती रही है और लखनऊ समेत झांसी कानपुर व अन्य शहरों में लोगों को इसके लिए जागरूक भी किया गया। संस्था अब गिरते भूजल स्तर व पीने के पानी को लेकर एक अनोखी पहल शुरू कर रही है। इसके जरिए लोगों को पानी का महत्व समझाते हुए गिरते भूजल स्तर को कैसे रोका जाए जागरूक किया जाएगा। इसके लिए संस्था लखनऊ स्थित स्कूल कॉलेज में जाकर विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करेगी। नेहा खरे ने आगे बताया कि पीने का पानी का संकट सबसे बड़ा संकट है अगर वक्त रहते हम लोग अभी नहीं सचेते तो भविष्य में हमारे आने वाली पीढ़ियां पीने के पानी को तरसेंगी। विश्व में कई देश ऐसे हैं जहां पीने का पानी लगभग खत्म हो गया है और भारत में महाराष्ट्र राजस्थान दिल्ली समेत पीने के पानी का घोर संकट है। इसलिए अब संस्था भूजल स्तर व पीने के पानी को लेकर ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने का काम करेगी ताकि आने वाले भविष्य में लोगों को पानी के लिए परेशान ना होना पड़े। भारत नदियों और झीलों का देश है इसके बावजूद आज भूजल स्तर निरंतर गिरता जा रहा है महानगरों में भूजल स्तर की स्थिति बहुत ही खराब है। दिल्ली जैसे शहरों में पानी की सप्लाई टैंकरों से होती है और हम नहीं चाहते कि आने वाले समय में लखनऊ को भी ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़े। इसलिए संस्था ज्यादा से ज्यादा लोगों को ‘नीरस्नेह’ कार्यक्रम से जोड़कर पानी की बचत करना और सदुपयोग करने के लिए जागरूक करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button