उत्तर प्रदेशलखनऊ

पूरे देश में एक लाख नेताजी सुभाष न्यायरक्षक तैयार करेगा नेताजी सुभाष संगठन – अमित पाण्डेय

पूरे देश में एक लाख नेताजी सुभाष न्यायरक्षक तैयार करेगा नेताजी सुभाष संगठन – अमित पाण्डेय

लखनऊ। राजधानी के यूपी प्रेस क्लब में नेताजी सुभाष संगठन द्वारा आयोजित नेताजी सुभाष न्यायरक्षक सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित पाण्डेय ने कहा की नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के न्यायपूर्ण भारत निर्माण के लिए संगठन देश भर में अगले तीन वर्षो में एक लाख नेताजी सुभाष न्यायरक्षक जोड़ेगा। कार्यक्रम में ऑनलाइन सदस्यता लेने के लिए संगठन की एक वेवसाईट का विमोचन भी किया गया। उन्होंने कहा कि पहले वर्ष देश भर के सभी जिला मुख्यालयों पर दूसरे वर्ष सभी तहसील मुख्यालय पर और तीसरे चरण में देश भर के प्रत्येक थानाक्षेत्र से लोगों को जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि नेता, मंत्री, सांसद या मुख्यमंत्री के दरबार सहित सभी विभागों, थानों और न्यायालयों में आम आदमी की लम्बी कतारें इंसाफ पाने के लिए लगी दिखाई देती है लेकिन आमजन न्याय की आस में भटकता रहता है। इन्हीं सब बातों को ध्यान रखते हुए एक लाख न्यायरक्षक जोड़े जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष संगठन पिछले 25 वर्षों से नेता जी सुभाष चन्द्र बोस को आज़ादी आंदोलन में उनके निर्णायक योगदान के अनुरूप न्यायोचित सम्मान दिलाने के लिए संघर्षरत रहा। इसी कड़ी में कर्तव्य पथ पर नेताजी की भव्य प्रतिमा स्थापना के साथ संगठन के कार्यों का एक चरण पूरा हुआ अब दूसरे चरण में हम अपने एक लाख न्यायरक्षकों की मदद से नेताजी के न्याय, समानता, स्वतंत्रता, अनुशासन व प्रेम पर आधारित भारत निर्माण के सपनों को पूरा करने काम करेंगे। अमित पाण्डेय ने कहा कि आज के दिन ही 30 दिसम्बर, 1943 को नेताजी सुभाष जी ने पोर्ट ब्लेयर में भारत की आजादी का झंडा फहराया था इसलिए आज के दिन उनके सपनों को साकार करने की शुरुआत की जा रही है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रख्यात कानूनविद पूर्व न्यायधीश एवं कानूनी सलाहकार एसएस उपाध्याय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हनुमंत धाम के महंत राम सेवक दास ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आई ए. एस. हीरा लाल,भारत दीक्षित मुख्यालय प्रभारी भाजपा लखनऊ, संतोष पाण्डेय पूर्व सपा विधायक लम्भुवा, रोहित पाण्डेय पूर्व सचिव सर्वोच्च न्यायालय बार एसोसिएशन, डॉ ओम प्रकाश अध्यक्ष आज़ाद हिन्द सेनानी न्यास, डॉ राजीव श्रीवास्तव अध्यक्ष विशाल भारत संस्थान, शिव पाण्डेय कोषाध्यक्ष उप्र कांग्रेस कमेटी, महेंद्र भीष्म निबंधक उच्च न्यायालय लखनऊ, शशि प्रकाश राय आईएनए परिवार, कालिंदी पाल आईएनए परिवार,अनूप मिश्रा आई एन ए परिवार सहित सैंकड़ों महत्वपूर्ण लोग शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन शरला शर्मा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button