फ़ैज़ाबाद

24 घण्टे के अंदर रूदौली पुलिस ने किया चोरी का पर्दाफ़ास

पत्रकारों के सामने चोरी का ख़ुलासा करती रूदौली पुलिस

सीओ रुदौली अरविंद चौरसिया ने कोतवाल रुदौली जयवीर सिंह की तारीफ करते हुए चोरी की घटना का किया पर्दाफ़ास

रिपोर्ट आदित्य पाठक

रूदौली।दो अप्रैल की रात को अग्रवाल ऑटो मोबाइल्स काजीपुरवा रुदौली के शो रूम में हुई चोरी की वारदात की ज्यों ही कोतवाली रुदौली में तहरीर मिली वैसे ही एसएसपी फैज़ाबाद व एसपीआरए फैज़ाबाद को इसकी जानकारी दी गई,उच्च अधिकारियों ने सीओ व कोतवाल रुदौली को घटना का जल्द पर्दाफ़ास करने का निर्देश दिया।जिसपर सीओ रुदौली अरविंद चौरसिया व कोतवाल जयवीर सिंह ने नयागंज चौकी इंचार्ज आर सी यादव की अगुवाई में उपनिरीक्षक आशीष कुमार व उपनिरीक्षक विनय कुमार ,कांस्टेबल अवधेश कुमार व शिव नारायन के साथ टीम बनाकर पूछ ताछ शुरू कर दी,आज सुबह लगभग 11 बजे मुखबिर से घटना में कुछ सदिग्ध लोगो की जानकारी नयागंज चौकी इंचार्ज आर सी यादव को नहर की पटरी पर होने की मिली,जिस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने छापा मारा और तीनों संदिग्धों को रुदौली कोतवाली ले आये,जहा पूछताछ करने पर पकड़े गये तीनो अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया और चोरी कीये गए समान की लोकेशन पुलिस को दी।उक्त जानकारी सीओ रुदौली व कोतवाल रुदौली ने दी।सीओ ने घटना का पर्दाफ़ास करते हुए बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान सुशील कुमार दुबे पुत्र स्व जीवन कुमार निवासी काजीपुरवा, राजितराम पुत्र गणेश रावत निवासी गौरियामऊ व संदीप कुमार गौतम पुत्र छंगु निवासी गौरियामऊ रुदौली के रूप में हुई है।जिन्हें 457/380 आई पीसी के तहत जेल भेजा जा रहा है।

किसी को शक न हो इसलिए इन चोरो ने शातिर तरीके से की गई चोरी का सारा सामान नहर स्थित गेस्ट हाउस के पीछे झाड़ी में छुपा दिया था जहा से पुलिस को एक लैपटॉप,दो बैट्री, दो चैन स्पाकेट,एक मोबाइल,दो हेलमेट व 1450 रु बरामद किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button