उत्तर प्रदेशलखनऊ

रियलमी इंडिया और उद्योग के विशेषज्ञों ने हाल ही में संपन्न हुए 5जी वेबिनार में 5जी अनुभव में तालमेल बिठाने के बारे में जानकारी साझा की रियलमी ने बताया कि रियलमी जीटी 5जी सीरीज़ के नए मॉडल तीसरी तिमाही में लॉन्च होंगे

रियलमी इंडिया और उद्योग के विशेषज्ञों ने हाल ही में संपन्न हुए 5जी वेबिनार में 5जी अनुभव में तालमेल बिठाने के बारे में जानकारी साझा की
रियलमी ने बताया कि रियलमी जीटी 5जी सीरीज़ के नए मॉडल तीसरी तिमाही में लॉन्च होंगे

लखनऊ, 8 जुलाई, 2021। 5जी इनेबल्ड स्मार्टफोन लॉन्च करने वाले भारत के पहले ब्रांड, रियलमी ने आज काउंटरप्वाइंट रिसर्च के साथ साझेदारी में आयोजित अपने प्रारंभिक इंडिया 5जी वेबिनार में घोषणा की कि भारतीय बाजार में इस तिमाही विभिन्न जीटी 5जी उत्पादों के साथ रियलमी जीटी 5जी सीरीज़ का लॉन्च किया जाएगा। रियलमी ने बताया कि रियलमी जीटी 5जी सीरीज़ में नए मॉडल तीसरी तिमाही में लॉन्च किए जाएंगे। रियलमी ने भारत में 5जी के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए कई अन्य कॉर्पोरेट अभियानों के बारे में भी बताया। रियलमी ने यह भी बताया कि इसका उद्देश्य चिपसेट निर्माताओं एवं अन्य औद्योगिक पार्टनर्स के सहयोग से अगले साल यूज़र्स तक 10,000 रु. से कम के सेगमेंट में 5जी स्मार्टफोन पहुंचाना है।
काउंटरप्वाईंट रिसर्च के मुताबिक मई, 2021 में नंबर 1 5जी स्मार्टफोन ब्रांड, रियलमी ने 5जी वेबिनार की ‘‘5जी इन इंडियाः लेवलिंग अप एक्सपीरियंसेस एंड एक्सेसिबिलिटी” की थीम के साथ औद्योगिक संगठनों, शोध संस्थानों एवं कंपोनेंट वेंडर व डिवाईस निर्माताओं को अनेक 5जी विषयों पर अपने विचार साझा करने के लिए एकत्रित किया, जिनमें भारत के लिए 5जी की भविष्यवाणी, वैश्विक 5जी शिपमेंट्स में मुख्य भूमिका निभाने के लिए भारत की सामर्थ्य, अत्याधुनिक चिपसेट्स द्वारा स्मार्टफोंस की फ्यूचरप्रूफिंग, 5जी कमर्शियल रोलआउट्स, 5जी की उपलब्धता एवं 5जी पॉवरहाउस के रूप में भारत, 5जी इनेबल्ड स्मार्टफोंस का महत्व, 5जी अनुभव की शुरुआत, 5जी स्मार्टफोंस द्वारा यूज़र्स को पहुंचाए जाने वाले फायदे, 5जी द्वारा अन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर को नई क्षमताओं व एआईओटी का लाभ उठाने में समर्थ बनाना शामिल है।

इस वेबिनार द्वारा सीओएआई ने खुलासा किया कि भारत में मोबाईल ऑपरेटर्स के नेटवर्क पर पहले से ही 5 मिलियन 5जी स्मार्टफोन हैं। मीडियाटेक ने बताया कि ग्राहक की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए वो अपने साझेदारों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। पैनलिस्ट्स ने यह भी बताया कि 5जी में वृद्धि की संभावनाएं एवं विकसित होते हुए अनेक अवसर हैं, जिनमें इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), इंडस्ट्री 4.0, क्लाउड कंप्यूटिंग, ओपन सोर्स, डेटा प्रोटेक्शन एवं गोपनीयता, और ऐप अर्थव्यवस्था शामिल हैं। काउंटरप्वाईंट रिसर्च ने अपने वेबिनार द्वारा साझा किया कि मई, 2021 में, मई माह में बेचे गए लगभग 14 प्रतिशत स्मार्टफोन 5जी डिवाईस थे और आगे बताया कि भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा बाजार होने के बाद भी, सैचुरेटेड नहीं है और संभावित प्रसार के मामले में लगभग 50 प्रतिशत है। काउंटरप्वाईंट रिसर्च ने आगे बताया कि अनुमान के अनुसार अगले 5 सालों में भारत में लगभग एक बिलियन स्मार्टफोन बेचे जाएंगे।
वेबिनार के बाद रियलमी ने ‘‘5जी को लोकप्रिय बनाने वाला” बनने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की और भारत के बाजार में 5जी के इस्तेमाल का प्रसार करने एवं भारत व दुनिया में ज्यादा यूज़र्स तक टेक्नॉलॉजी पहुंचाने का अपना संकल्प साझा किया। 2021 में, रियलमी ने भारत के बाजार में छः 5जी डिवाईस लॉन्च कर दी थीं और 2021 की दूसरी छमाही में रियलमी के 15,000 रु. मूल्य से ज्यादा के सभी उत्पाद 5जी होंगे।
5जी लीडर बनने के हमारे उद्देश्य में सहयोग करने के लिए रियलमी तीव्र आंतरिक परिवर्तन कर रहा है। मौजूदा समय में रियलमी के 90 प्रतिशत आरएंडडी संसाधन 5जी टेक्नॉलॉजी एवं उत्पादों के विकास के लिए परिवर्तित किए जा चुके हैं।
रियलमी इंडिया व यूरोप के चीफ एक्ज़िक्यूटिव ऑफिसर एवं वाईस प्रेसिडेंट, रियलमी, माधव शेठ ने कहा, ‘‘5जी डिजिटल डिवाईड को खत्म कर सभी तक टेक्नॉलॉजी पहुंचाने के लिए तैयार है। रियलमी का उद्देश्य 5जी के क्षेत्र में लीडर बनना है। इसका मानना है कि 2021 के बाद से हर भारतीय के पास 5जी फोन होना चाहिए। हम भारत एवं विश्व में 5जी के प्रसार को गति दे रहे हैं। अपने 5जी स्मार्टफोंस द्वारा हम भारतीय उपभोक्ताओं को निरंतर और ज्यादा विकसित सरप्राईज़ तथा बाजार के सर्वश्रेष्ठ अनुभव देंगे। इंडिया 5जी वेबिनार द्वारा हम ग्राहकों की जरूरतों को ज्यादा सुनकर, उत्पाद का इनोवेशन बढ़ाकर और अपने औद्योगिक पार्टनर्स के साथ विस्तृत 5जी ईकोसिस्टम स्थापित करने में मदद कर 5जी को लोकप्रिय बनाने की अपनी प्रतिबद्धता पर रोशनी डालना चाहते हैं।”
सीओएआई के डिप्टी डायरेक्टर जनरल, विक्रम तिवाथिया ने कहा, ‘‘आरओडब्लू अनुमतियों के लिए राष्ट्रीय नीति अपनाने में 5जी की छोटी सेल स्थापना के लिए नगर पालिकाओं में मौजूदा राष्ट्रीय इन्फ्रास्ट्रक्चर संपत्तियांं, जैसे स्ट्रीट फर्नीचर – ट्रैफिक लाईट, बिजली के खंभे, बस स्टैंड आदि एवं साईट के घनत्व के लिए खुले स्थान उपलब्ध कराया जाना शामिल है।”
कुलदीप मलिक, डायरेक्टर, कॉर्पोरेट सेल्स, मीडियाटेक इंडिया ने कहा, ‘‘भारत में 5जी की डिजिटल क्रांति की अगली लहर आने वाली है। महामारी से विकसित हुई आदतें एवं स्मार्टफोन का बढ़ता इस्तेमाल भारत में 5जी का विस्तार करने में मदद करेगा, जो पिछले नेटवर्क अपग्रेड्स के मुकाबले ज्यादा तेजी से होने की उम्मीद है। साल में लगभग 2 बिलियन डिवाईसेस को पॉवर देने वाले अग्रणी ग्लोबल चिपसेट प्रदाता के रूप में मीडियाटेक 5जी का सर्वश्रेष्ठ यूज़र अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमने न केवल स्मार्टफोंस के लिए, बल्कि स्मार्ट डिवाईसेस, जैसे पीसी, स्मार्ट टीवी, एआईओटी डिवाईसेस, कनेक्टिविटी/नेटवर्किंग डिवाईसेस आदि के लिए विविध 5जी चिपसेट पोर्टफोलियो जारी किया है। हमें भारत में 5जी डिवाईस की मांग तेजी से बढ़ने की उम्मीद है, हम चिपसेट में अपने लेटेस्ट इनोवेशन जैसे डायमेंसिटी 5जी सीरीज़ द्वारा बाजार के इस अवसर का लाभ उठाएंगे और भारत में एक प्रमुख कंपनी बनकर उभरेंगे।”
श्री तरुण पाठक, रिसर्च डायरेक्टर, काउंटरप्वाईंट रिसर्च ने वेबिनार में कहा, ‘‘बाजार एवं टेक्नॉलॉजी के अनेक तत्व हैं, जो 4जी से 5जी में परिवर्तन को सभी पीढ़ियों में सबसे तेज बना देंगे। डाउनलोड स्पीड में बहुत ज्यादा वृद्धि एवं इमेजिंग, प्रोसेसर एवं बैटरी लाईफ में स्टेप-चेंज फीचर सेट में सुधार की उम्मीद है। लेकिन साथ ही हमें मिड एवं लोअर-टियर डिवाईसेस में बहुत सुगम मूल्य बिंदु भी दिखाई दे रहे हैं। इन चीजों का मिश्रण तीव्र वृद्धि में काफी मददगार रहेगा।”
दुनिया में 5जी उत्पादों के प्रसार में सहयोग करने के लिए, रियलमी 2021 में दुनिया में सात आरएंडडी सेंटर स्थापित करेगा, जो अभिनव 5जी टेक्नॉलॉजी एवं उत्पादों की खोज करने के लिए समर्पित होंगे। वर्तमान में, रियलमी के 90 प्रतिशत आरएंडडी संसाधन 5जी टेक्नॉलॉजी एवं उत्पादों में परिवर्तित किए जा चुके हैं। अगले दो सालों में, रियलमी दुनिया में 5जी टेक्नॉलॉजी की शोध एवं प्रोडक्ट डेवलपमेंट तथा दुनिया में 5जी को लोकप्रिय बनाने में 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button