उत्तर प्रदेश
27 फ़रवरी को युवा रालोद की बाइक रैली जयन्त चैधरी भी होंगे शामिल
मुजफ्फरनगर।(आरएनएस ) युवा रालोद द्वारा 27 फरवरी को बाईक रैली निकालकर जागरूकता अभियान का शुभारम्भ किया जाएगा। बाईक रैली के माध्यम से भाईचारे का संदेश दिया जाएगा।
सरकूलर रोड स्थित रालोद कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान रालोद के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम रजा ने बताया कि 27 फरवरी को बाईक रैली का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमे रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चैधरी शामिल रहेंगे। रालोद नेता जयंत चैधरी का मेरठ रोड स्थित गुप्ता रिर्सोटस पर पहंुचने पर पार्टी कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियो द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया जाएगा।
तथा उन्हे वहीं से बाईको के काफिले के साथ सरकूलर रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर लाया जाएगा। वसीम रजा ने बताया कि देश मे भाईचारे व लोकतन्त्र को मजबूत करने के लिए बाईक रैली निकाली जा रही है।
उन्होने बताया कि आज स्मार्ट सिटी बनाने के स्थान पर अब सरकार टायलेट बना रही है। इसके अलावा सरकार ने दो करोड नौकरी व 15 लाख रूपये देने क का वायदा किया था। जो अब तक पूरा नही हो सका हैं।
जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने बताया कि रालोद रालोद उपाध्यक्ष जयंत चैधरी की मौजूदगी मे आगामी 4 मार्च को चरथावल के अलावा 5 गंावो मे बाईक रैली निकाली जाएगी।
प्रेसवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष अजीत राठी, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, एमएलसी मुश्ताक चैधरी, पूर्व मंत्री योगराज सिह, अभिषेक चैधरी, पूर्व विधायक नवाजिश आलम, पराग चैधरी, अंकित सहरावत,हर्ष राठी, विकास कादियान, ओमकार सिह बालियान,अशोक बालियान, सुधीर भारती आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।