अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की समीक्षा बैठक मे पदाधिकारी मनोनीत,क्षत्रिय समाज के उत्थान के लिये हर समय उपलब्ध रहूगा:कुंवर हरिवंश सिंह
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की समीक्षा बैठक मे पदाधिकारी मनोनीत,क्षत्रिय समाज के उत्थान के लिये हर समय उपलब्ध रहूगा:कुंवर हरिवंश सिंंह
लखनऊ। क्षत्रिय समाज के उत्थान और विकास के लिये हर समय उपलब्ध रहूगा, हमसे जो सहायता हो सकेगी वह क्षत्रिय समाज के हित मे करता रहूगा। यह आश्वासन शनिवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की प्रदेश कार्यालय में राष्टï्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद डॉ कुंवर हरिवंश सिंह ने दिया। उन्होने समाज के लोगो से कहा कि वह अपने बच्चो को उच्च शिक्षा दिलाये ताकि वह अपने परिवार के साथ क्षत्रिय समाज का भी गौरव बढाये। इस अवसर पर कुंवर हरिवंश सिंह ने पदाधिकारियों की नियुक्ती करते हुए आशा व्यक्त की कि इन लोगों के आने से क्षत्रिय महासभा मजबूत होगी। बैठक में आय व्यय का ब्यौरा, सदस्यता समीक्षा व आगामी सदस्यता लक्ष्य व कार्यालय व्यवस्था पर मंथन के साथ आगामी कार्यक्र मो पर चर्चा व पदाधिकारियों की नियुक्तियों और उनको दी गयी जिम्मेदारी पर मंथन किया गया। बैठक में राष्टï्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद डॉ कुंवर हरिवंश सिंह की अनुमति से राघवेन्द्र सिंह राजू वरिष्ठ राष्टï्रीय महामंत्री ने पदाधिकारियो को मनोनित किया। राष्टï्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिम प्रदेश रवि सिंह गौर, शिवबरन सिंह चौहान मण्डल अध्यक्ष पश्चिम प्रदेश और दिग्विजय सिंह जिलाध्यक्ष पश्चिम प्रदेश कानपुर नगर को मनोनयन पत्र दिया। इस अवसर पर प्रीति कुमार सिंह पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष, अनुज चौहान पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष, सुखवीर भदौरिया कार्यालय प्रभारी, इंजीनियर भुवनेश्वर सिंह राष्टï्रीय संगठन मंत्री, महेन्द्र सिंह अधिवक्ता हाई कोर्ट ,सजय सिह पूर्व महामंत्री, इलाहाबाद विश्व विद्यालय,राघव सिह आगर उपाध्यक्ष, अनुज चौहान पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष,जयगोविन्द सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, अकित सिंह चौहान, पुष्पा सिंह चौहान आदि लोग मौजूद रहे।