उत्तर प्रदेश

पार्टी के कार्यकर्ता ही हमारा परिवार है जिलाध्यक्ष राम निवास यादव

पार्टी के कार्यकर्ता ही हमारा परिवार है जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव

रिपोर्ट पंचदेव यादव 

मलिहाबाद लखनऊ। मलिहाबाद डाकबंगला पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने मनमिलन समारोह एवं समरसता भोज का आयोजन किया। आयोजन के मुख्य अतिथि भाजपा के लखनऊ जिला अध्यक्ष रामनिवास यादव रहे ।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा पार्टी गरीबों वंचितों और जनता को समर्पित पार्टी है भारतीय जनता पार्टी गरीबों के लिए चौमुखी विकास के लिए कार्य कर रही है भारतीय जनता पार्टी की तरफ से हम सभी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए और पार्टी के प्रति उनके योगदान के लिए उनकी सराहना करते हैं

 

उन्होंने कहा कि भाजपा की सेवा करके उन्हें राष्ट्र की सेवा कर रहें हैं ।भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक वर्ग व समाज के हितों को पूरा कर रही है।

पार्टी कार्यकर्ता ही मेरा परिवार है ।
कमेटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा द्वारा सबका साथ सबका विकास के लिए विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाए चलाई जा रही है।
इन योजनाओं का सीधें जनता को ही लाभ मिल रहा है।नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष जितेंद्र अवस्थी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया ।
महिला विद्यालय की छात्रा इरम फात्मा ने बालिका विद्यालय मलिहाबाद की बालिकाओं की पढ़ाई को लेकर जिलाध्यक्ष के प्रयास को लेकर धन्यवाद दिया।
आयोजन में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने साथ समरसता भोज में साथ बैठकर भोजन भी किया।
कार्यक्रम में सैयद खलील अहमद,अरविंद शर्मा,संजय साहू,अखिलेश अवस्थी,आशीष द्विवेदी,दिनेश मौर्य सहित कई पदाधिकारियो ने संबोधित किया।
मन मिलन कार्यक्रम मे मीडिया प्रभारी अरविंद सिंह यादव,सह मीडिया प्राभारी विजय मौर्य,पूर्व मंडल अध्यक्ष मलिहाबाद अरविंद शर्मा,मंडल अध्यक्ष काकोरी रविराज लोधी,मण्डलध्यक्ष माल देवेंद्र प्रताप सिंह,सदस्य मूलचंद यादव,सभासद सौरभ यादव,नरेंद्र यादव काटू,प्रधान अयोध्या प्रसाद,सोनू सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button