पुलिस उप आयुक्त पूजा यादव ने किया काकोरी का औचक निरीक्षण
पुलिस उप आयुक्त पूजा यादव ने किया काकोरी का औचक निरीक्षण
लखनऊ।राजधानी में कमिश्नर प्रारणी व्यवस्था लागू होने के बाद पहली महिला पुलिस उप आयुक्त दक्षिणी लखनऊ ने काकोरी थाना का औचक निरीक्षण किया।पुलिस उपायुक्त सुश्री पूजा यादव ने शुक्रवार की दोपहर करीब 1:15 बजे काकोरी थाना पहुंच कर औचक निरीक्षण कर करीब आधे घंटे तक रुक कर थाने की जमीनी हकीकत को जाना।उन्होंने थाना परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया।पुलिस उपायुक्त ने थाना कार्यालय,हवालात,मेस,मालखाना आदि का निरीक्षण किया।थाना परिसर में बने आवास कालोनी में गन्दगी देख नारजगी की।
विवेचना,शिकायत,क्राइम,एनसीआर सहित आदि रजिस्टरों का अवलोकन किया।प्रभारी निरीक्षक घनश्याम मणि त्रिपाठी,वरिष्ठ उप निरीक्षक घनश्याम यादव को थाना परिसर की और अधिक सफाई कराने के निर्देश दिये।थाना का निरीक्षण करने के बाद पुलिस उप आयुक्त सुश्री पूजा यादव ने कस्बा काकोरी का प्रभारी निरीक्षक घनश्याम मणि त्रिपाठी,सहायक पुलिस अधीक्षक मलिहाबाद/सहायक पुलिस आयुक्त लखनऊ एमएम कासिम आबिदी के साथ भ्रमण कर कस्बा काकोरी में मन्दिर,मस्जिद, दरगाह सहित अन्य सावर्जनिक स्थलों सहित पुलिस चौकी का भ्रमण किया।इस अवसर पर सुश्री पूजा यादव इस मौके पर अपने मातहतों को निर्देश देते हुए कहा कि यह उनका पहला दौरा है।जो भी अव्यवस्थाएं है उनको जल्द से जल्द ठीक कर लें।दूसरी बार सुझाव नहीं दिया जायेगा।कमी मिलने पर सीधे कार्यवाही की जाएगी।