प्रगति विचारधारा फाउंडेशन द्वारा वन महोत्सव के उपलक्ष्य में लखनऊ समेत झांसी में 5100 पौधे लगाए गए
प्रगति विचारधारा फाउंडेशन द्वारा वन महोत्सव के उपलक्ष्य में लखनऊ समेत झांसी में 5100 पौधे लगाए गए
लखनऊ । प्रगति विचारधारा फाउंडेशन जो कि पिछले कई वर्षों से पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए कार्य कर रही है आज वन महोत्सव के उपलक्ष में लखनऊ के आशियाना स्थित ओपी आहूजा पार्क व मैरी गार्डन पार्क में 101 पौधे लगाए गए। इसके साथ ही संस्था से जुड़े लोगों ने झांसी कोच समेत कई जिलों में आज 501 पौधे लगाए गए। संस्था की अध्यक्ष नेहा खरे का कहना है कि वन महोत्सव के उपलक्ष में उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों में तकरीबन 5100 पौधे लगाए जाएंगे जिनकी देखरेख संस्था से जुड़े लोग करेंगे ताकि वह आगे चलकर वृक्ष बन सके। लखनऊ के कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था की अध्यक्ष नेहा खरे समेत संस्था की सचिव रेखा झा, कोषाध्यक्ष पूनम सिंह संगीता शुक्ला, तपस्या उपाध्याय , मनोरमा सिंह, डॉ धर्मेंद्र शर्मा, नीरज साहू, राहुल सिंह, रश्मि सिंह, आकांक्षा सिंह के साथ-साथ ओपी ओझा के पुत्र व पार्क का संरक्षण कर रहे हैं गौतम आहूजा मौजूद रहे। संस्था की अध्यक्ष नेहा खरे ने बताया कि हमें हर शुभ दिन एक पौधा जरूर लगाना चाहिए और सिर्फ पौधा लगाने तक ही इसको सीमित नहीं रखना है जब तक वह पौधा बड़ा होकर खुद अपना जीवन जीने ना लगे तब तक उसकी देखभाल करनी चाहिए। अपने शहर को हरा भरा बनाने समेत प्रदेश को हरा भरा बनाने की मुहिम जब तक पूरी नहीं होती है संस्था इसी तरह अपना कार्य करती रहेगी। हाल ही में संस्था को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल ने उनके कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।