उत्तर प्रदेश

भाजपा के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष कृष्ण लोधी का पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर किया भव्य स्वागत

मलिहाबाद। भाजपा के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष कृष्ण लोधी का पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर किया भव्य स्वागत।

रिपोर्ट-पंचदेव यादव
भाजपा युवा मोर्चा के मंत्री मीनू वर्मा द्वारा भतोइया चौराहा स्थिति पप्पू प्रधान मार्केट पर समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मलिहाबाद मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र अवस्थी काकोरी से रविराज लोधी सहित सैकड़ों की संख्या में पहुचे कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को जब जानकारी हुयी कि जिलाध्यक्ष का जन्म दिन भी है तो उन्होंने आनन फानन में केक की व्यवस्था कर उनका जन्म दिन भी मनाया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सब मिलकर सरकार की लाभकारी योजनाओं को जन जन तक पहुचाने का काम करेंगे। साथ ही साथ प्रदेश व केन्द्र सरकार की नीतियों की जानकारी जनता तक पहुचायेंगे। इस मौके पर उन्होंने सीएए पर बोलते हुये कहा कि इस नए कानून से किसी भी भारत वासी का कोई नुकसान नही होगा। बल्कि इस कानून से भारत देश के हर नागरिक को फायदा पहुचेगा। कुछ विरोधी ताकते है जो अपने राजनीतिक लाभ के लिए जनता को गुमराह कर रही है। इस लिए किसी के बहकावे न आकर आप सभी लोग इस कानून के समर्थन में अपने आसपास के लोगो को बताए कि इस कानून से देश के किसी भी नागरिक का कोई नुकसान नही होगा। स्वागत समारोह कार्यक्रम में पहुची विधायक जय देवी कौशल ने भी क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारी भाजपा सरकार ऐसी कोई योजना या कानून नही बनाती है। जिससे देश के किसी भी नागरिक का कोई नुकसान हो। हम सबका साथ सबका विकास की राह पर चल रहे है और आगे भी चलते रहेंगे। खासकर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विकास कुमार उर्फ आशू,मलिहाबाद ब्लाक प्रमुख (प्र) अनिल सिंह ,ब्लॉक प्रमुख काकोरी राम विलास रावत पूर्व मण्डल अध्यक्ष अरविंद शर्मा जय गोविन्द अवस्थी भाजपा कार्यकर्ता अमरेश मौर्य,रमेशचंद्र प्रधान,पवन कश्यप सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button