उत्तर प्रदेशलखनऊ

मशहूर इस्राइली जोड़ी विनी विकी लखनऊ में मचाएंगे धूम

मशहूर इस्राइली जोड़ी विनी विकी लखनऊ में मचाएंगे धूम

लखनऊ: अपनी कलात्मकता के लिए मशहूर शहर-ए लखनऊ आगामी 19 फरवरी 2023 को एक भव्य म्यूजिक कॉन्सर्ट का हिस्सा बनने के लिए बिल्कुल तैयार है | सम्पूर्ण विश्व को अपनी धुनों पर नाचने को मजबूर करने वाली इस्राइली जोड़ी विनी विकी 19 फरवरी को अपने सफलता से भरे 10 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में परफॉर्म करने एवं धुआंधार संगीत से लखनऊ वासियो को रूबरू कराने के लिए लखनऊ के फीनिक्स प्लासिओ मॉल में आ रहे हैं।

प्रसिद्ध इज़राइली जोड़ी, अविरल सहाराई और मायन कदोष ही विनी विकी के नाम से मशहूर हैं | वर्तमान में उनके नाम विश्व भर में कई रिकॉर्ड दर्ज हैं | उनके पहले एल्बम फ्यूचर क्लासिक्स “द ट्राइब” (जिसे सहाराई ने ‘उनकी सबसे उम्दा रचना बताया है’) बहुत बड़ा हिट था। इन सायट्रेंस जीनियस ने आज हमारा ईडीएम के नज़रिए को ही बदल दिया है और अब लखनऊ के लोगों के पास खुद उनके जादू को महसूस करने का मौका है।

इस इवेंट को वुल्फ 777 न्यूज़ सनबर्न एरिना के साथ प्रस्तुत करता है जिसके को स्पॉन्सर लखनऊ का सर्वश्रेष्ठ जिम आयरन कोर फिट, क्रोमा और टुबॉर्ग हैं | इस भव्य इवेंट का टिकट मात्र 500 रु. है और जिसे आप ऑनलाइन बुकमाई शो के द्वारा बुक कर सकते हैं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button