उत्तर प्रदेशलखनऊ

सपा नेता अजय प्रताप बिन्नू ने पिंकी को दी आर्थिक मदद

सपा नेता अजय प्रताप बिन्नू ने पिंकी को दी आर्थिक मदद

लखनऊ।हल चलाकर खेती करने वाली पिंकी के घर शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर कई सपा नेता पिछड़ा वर्ग के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय प्रताप यादव बिन्नू के नेतृत्व में पहुंचे।सपा नेता अजय प्रताप बिन्नू ने पिंकी को नगद आर्थिक मदद दी।पति के इलाज के लिए हल चलाकर गुजर बसर करने की सूचना वायरल होने के बाद से मदद करने वाले लोगों का सिलसिला चल रहा है।ग्राम सभा रुसैना मजरे मढ़िया निवासी

विनोद कुमार कश्यप पेड़ से गिरकर घायल हो गए थे।जिसमें उनकी रीढ़ की हड्डी टूट गई थी।उनका शरीर काम नहीं कर रहा है,।विनोद पांच साल से बिस्तर पर लेटे हुए हैं।परेशान पत्नी ने परिवार का खर्च और पति के इलाज की जिम्मेदारी उठाने के लिए खेतों में हल चलाना शुरु कर दिया।जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के निर्देश पर उपजिलाधिकारी मलिहाबाद विकास कुमार सिंह ने 11000 की मदद लेकर पहुंचे।पीएम आवास,व्हीलचेयर सहित फ्री इलाज का भरोसा भी दिया।शुक्रवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय प्रताप यादव बिन्नू,मलिहाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एहसन अजीज खान,प्रधान संघ अध्यक्ष काकोरी टीबी सिंह,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीर बहादुर सिंह,मनोज यादव विनोद के घर पहुंच कर उसका हालचाल लिया।साथ ही अजय प्रताप बिन्नू ने विनोद की पत्नी पिंकी को आर्थिक नगद मदत कर उसका हौसला अफजाई किया तथा विनोद के जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की।वहीं एसडीएम मलिहाबाद विकास कुमार सिंह ने विनोद कुमार,पत्नी पिंकी और एक बेटे का आयुष्मान कार्ड बनवा कर उन्हें सौंपा।जिससे उनका अब इलाज नि:शुल्क हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button