उत्तर प्रदेशलखनऊ

समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा मदद के लिए पिंकी के द्वार 51000 रुपये एवं खाद्य सामग्री देकर की अर्थिक मदद

समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा मदद के लिए पिंकी के द्वार 51000 रुपये एवं खाद्य सामग्री देकर की अर्थिक मदद

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के विधानसभा मलिहाबाद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा रुसैना मजरे मढ़िया निवासी विनोद कुमार कश्यप की पत्नी हल चलाकर खेती करने वाली पिंकी के घर सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिशा निर्देशन पर सपा का प्रतिनिधि मंडल पिंकी के घर पहुँच कर 51000 हजार रुपये नकद एवं खाद्य सामग्री देकर की आर्थिक मदद

रिपोर्ट उप संपादक पंचदेव देव

सपा जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत यादव के नेतृत्व में रुसैना गांव पहुचा सपा प्रतिनिधि मंडल ने जरूरत मंद महिला की मदद कर लोगो को संदेश दिया कि सपा हमेशा गरीबो जरूरत मन्दो की मदद के लिए सतत प्रयासरत रहती है।पति के इलाज के लिए हल चलाकर गुजर बसर करने की सूचना वायरल होने के बाद से मदद करने वाले लोगों का सिलसिला लगातार चल रहा है।ग्राम सभा रुसैना मजरे मढ़िया निवासी विनोद कुमार कश्यप पेड़ से गिरकर घायल हो गए थे।जिसमें उनकी रीढ़ की हड्डी टूट गई थी।उनका शरीर काम नहीं कर रहा है,।विनोद पांच साल से बिस्तर पर लेटे हुए हैं।परेशान पत्नी ने परिवार का खर्च और पति के इलाज की जिम्मेदारी उठाने के लिए खेतों में हल चलाना शुरु कर दिया। सोमवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत यादव के नेतृत्व में सपा प्रतिनिधि मंडल विनोद कश्यप के घर पहुंच कर उसका हालचाल लिया। तथा ईश्वर से विनोद के जल्द स्वस्थ होने की मंगल कामना की।
प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत,पूर्व विधायक इंदल रावत,चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ मोहनलाल पासी,लोकसभा मोहनलालगंज पूर्व प्रत्याशी सीएल वर्मा,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजबाला रावत,मलिहाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एहसन अजीज खान,विधानसभा अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह यादव,प्रधान संघ अध्यक्ष काकोरी टीबी सिंह सहित दर्जनों सपा नेता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button